राजस्थान: राज्य में न्यूनतम तापमान पहुंचा 10 डिग्री सैल्सियस, स्कूल के समय में किया गया परिवर्तन

By भाषा | Published: December 19, 2019 06:51 AM2019-12-19T06:51:31+5:302019-12-19T06:51:31+5:30

राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर कोहरा छाये रहने और न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है।

Rajasthan: minimum temperature reaches 10 degree Celsius in state, change made during school time | राजस्थान: राज्य में न्यूनतम तापमान पहुंचा 10 डिग्री सैल्सियस, स्कूल के समय में किया गया परिवर्तन

राजस्थान: राज्य में न्यूनतम तापमान पहुंचा 10 डिग्री सैल्सियस, स्कूल के समय में किया गया परिवर्तन

 राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की सर्दी का दौर बुधवार सुबह दूसरे दिन भी जारी रहा। राज्य के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सैल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। प्रशासन ने कड़ाके की सर्दी के चलते स्कूल के समय में परिवर्तन किया है।

राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सीकर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 3.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 4 डिग्री, पिलानी में 4.1 डिग्री, चूरू में 4.2 डिग्री, कोटा में 5.1 डिग्री, राजधानी जयपुर में 5.6 डिग्री, डबोक में 6.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 6.3 डिग्री, जैसलमेर में 6.8 डिग्री और बाड़मेर में 8.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर कोहरा छाये रहने और न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है।

Web Title: Rajasthan: minimum temperature reaches 10 degree Celsius in state, change made during school time

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे