लाइव न्यूज़ :

आरबीएम अस्पताल प्रशासन की लापरवाही, पुलिसकर्मी की मौत, परिजन बोले- ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर लगाए

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 1, 2020 21:45 IST

परिजनों के हंगामे का समाचार सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जिला कलेक्टर भरतपुर ने मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। जबकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि रोगी की हालत गंभीर होने के कारण उसकी मृत्यु हुई। परिजनों का कहना है कि राजस्थान पुलिस में कार्यरत पुरुषोत्तम की ड्यूटी पुलिस कंट्रोल रूम में लगी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकाम ज्यादा होने की वजह से वह बिलकुल भी आराम नहीं कर पा रहा था। इसी वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर उपचार के लिए आरबीएम अस्पताल लाया गया था। लेकिन, यहां ऑक्सीजन सिलेंडर तैयार ही नहीं था।अस्पताल प्रशासन ने पुरुषोत्तम को चैथी मंजिल पर शिफ्ट दिया गया। फिर उसे आईसीयू में भेजा गया।

जयपुरः राजस्थान के भरतपुर जिले के आरबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत होने पर मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन को लापरवाही के आरोप लगाया।

परिजनों के हंगामे का समाचार सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जिला कलेक्टर भरतपुर ने मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। जबकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि रोगी की हालत गंभीर होने के कारण उसकी मृत्यु हुई। परिजनों का कहना है कि राजस्थान पुलिस में कार्यरत पुरुषोत्तम की ड्यूटी पुलिस कंट्रोल रूम में लगी हुई थी।

लेकिन, काम ज्यादा होने की वजह से वह बिलकुल भी आराम नहीं कर पा रहा था। इसी वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने अब 50 लाख मुआवजा और उसके बेटे को नौकरी दिए जाने की मांग की है। मृतक पुलिसकर्मी पुरुषोत्तम के बड़े भाई प्रीतम सिंह का आरोप है कि कि कसौदा निवासी मेरे भाई की सवेरे अचानक तबियत बिगड गई एवं सांस लेने में तकलीफ होने पर उपचार के लिए आरबीएम अस्पताल लाया गया था। लेकिन, यहां ऑक्सीजन सिलेंडर तैयार ही नहीं था।

अस्पताल प्रशासन ने पुरुषोत्तम को चैथी मंजिल पर शिफ्ट दिया गया। फिर उसे आईसीयू में भेजा गया। लेकिन यहां हाॅस्पीटल स्टाफ ने ऑक्सीजन देने के लिए जो सिलेंडर लगाया, उसमें गैस नहीं थी। फिर दूसरा सिलेंडर मंगवाया गया, लेकिन, दुर्भाग्य से वह भी खाली था। कुछ देर बाद ही समय परउपचार के अभाव में पुरुषोत्तम की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर आरबीएम के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के. सी. बंसल ने कहा कि इस मामले में जिला प्रशासन को तथ्यात्मक रिपोर्ट भेज दी गई है। दरअसल, पुरुषोत्तम की एआरडीएस, सेप्टीसिमिया और मल्टीपल ऑर्गन फैलियर की वजह से उसकी मृत्यु हुई है। अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।

बीकानेर में ट्रेलर और कार की भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की मौत

राजस्थान के बीकानेर जिले के पेमासर के पास जयपुर रोड पर आज सवेरे एक कार और ट्रेलर में हुई भीषण भिड़ंत में कार में सवार पूगल एसएचओ के साथ, एक पुलिस कांस्टेबल सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कार से निकलवा कर पीबीएम हॉस्पिटल के भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।  

जानकारी के अनुसार, पूगल एसएचओ महावीर प्रसाद, कांस्टेबल काशीराम व एक अन्य व्यक्ति किसी मामले में वांछित बदमाश की खोज में बीकानेर आए थे और सवेरे पूगल वापस लौट रहे थे। इस दौरान जयपुर रोड स्थित पेमासर के पास कार और ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई। इससे तीनों कार में भी फंसे रह गए।

इस दौरान एसएचओ महावीर व काशीराम की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीसरे व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसने दम तोड़ दिया। तीनों के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। मृतक एसएचओ महावीर सिंह जी 1996 बैच सब इंस्पेक्टर थे। जो हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील के रतनपुरा गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी थी। जिसमें बेटी की शादी हो चुकी है।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाअशोक गहलोतजयपुरकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील