लाइव न्यूज़ :

अब वसुधंरा सरकार स्कूलों में पढ़ाएगी अटल बिहारी वाजपेयी सरकार की उपलब्धियां

By भाषा | Updated: August 23, 2018 15:10 IST

देवनानी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों तथा बदलावों को स्कूली पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाएगा। मैंने बोर्ड को इस बारे में काम शुरू करने का निर्देश दिया है। 

Open in App

जयपुर, 23 अगस्त: राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहती है। इन्हें अगले स्कूली सत्र से किताबों में शामिल किया जा सकता है। प्रदेश के शिक्षा मंती वासुदेव देवनानी ने इस बारे में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-अजमेर को लिखा है। बोर्ड से कहा गया है कि वह इस बारे में पाठ्य सामग्री का चयन कर उसे पाठ्य पुस्तकों में शामिल करे।

देवनानी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों तथा बदलावों को स्कूली पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाएगा। मैंने बोर्ड को इस बारे में काम शुरू करने का निर्देश दिया है। 

उन्होंने कहा कि करगिल युद्ध और पोकरण में परमाणु परीक्षणों के दौरान प्रभावी नेतृत्व के साथ सर्व शिक्षा अभियान तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे कार्यक्रमों की जानकारी विद्यार्थियों को मिलनी चाहिए जिनसे देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा। उन्होंने कहा कि इस आशय के निर्देश 18 अगस्त को दिए गए। विशेषज्ञों की एक समिति इस पर काम करेगी। 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा हर जिले के चुनिंदा पुस्तकालयों में वाजपेयी की जीवनी उपलब्ध कराने पर भी विचार हो रहा है। वाजपेयी का 16 अगस्त को नयी दिल्ली में निधन हो गया था। 

उल्लेखनीय है कि मौजूदा बीजेपी सरकार के बीते चार साल के दौरान स्कूली पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव हुए हैं और महाराणा प्रताप सहित अनेक भारतीय हस्तियों से जुड़ी जानकारी उसमें शामिल की गई है।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, राज्य सरकार का ऐलान

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह