राजस्थान में 30 IAS अधिकारियों पर गिरी गाज, अशोक गहलोत सरकार ने किया ट्रांसफर

By भाषा | Published: February 9, 2020 06:13 PM2020-02-09T18:13:24+5:302020-02-09T18:13:24+5:30

राजस्थानः संदीप वर्मा को राजस्व, उपनिवेशन और सैनिक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव बनाया गया और उनकी जगह राजेश कुमार यादव को पीएचईडी और भूजल विभाग के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।

Rajasthan government transfers 30 IAS officers | राजस्थान में 30 IAS अधिकारियों पर गिरी गाज, अशोक गहलोत सरकार ने किया ट्रांसफर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

Highlightsराजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल के तहत रविवार को 30 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया।पदस्थापन आदेश का इंतजार कर रहे  वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधांश पंत को वन और पर्यावरण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया।

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल के तहत रविवार को 30 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। पदस्थापन आदेश का इंतजार कर रहे  वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधांश पंत को वन और पर्यावरण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया जबकि इस पद पर कार्यरत श्रेया गुहा को पर्यटन, कला और संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव बनाया गया है।

संदीप वर्मा को राजस्व, उपनिवेशन और सैनिक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव बनाया गया और उनकी जगह राजेश कुमार यादव को पीएचईडी और भूजल विभाग के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। अजमेर में राजस्व बोर्ड के सदस्य प्रवीण गुप्ता को जयपुर में विभागीय जांच आयुक्त नियुक्त किया गया था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रधान सचिव अजिताभ शर्मा को ऊर्जा विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्हें डिस्कॉम और राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया।

कुंजी लाल मीणा को खान और पेट्रोलियम विभाग का प्रभार दिया गया। वह ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव थे। उमरदीन खान, नम्रता वृष्णि और हिमांशु गुप्ता को क्रमशः झुंझुनू, डूंगरपुर और जालोर का जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया। 

Web Title: Rajasthan government transfers 30 IAS officers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे