लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: प्रदेश में कोरोना से पहली मौत, चार नए मामले आए सामने

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 27, 2020 05:48 IST

सचिवालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप ने बताया कि भीलवाड़ा से सर्वाधिक 18 मामले अब तक सामने आ चुके हैं और भीलवाड़ा से एक मामला सामने आया। वहीं दूसरा मामला प्रदेश के झुंझुनू जिले से सामने आया, जो गत 23 मार्च को विदेश से लौटा था और तभी से आइसोलेशन में था, अब रिपोर्ट में उसके संक्रमण की पुष्टि हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोरोना महामारी से पीड़ित पहले रोगी की मौत हो गई है। जिस रोगी की मौत हुई है वह कोरोना के अतिरिक्त अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित था और डायलिसिस पर था। प्रदेश में चार नये मामले सामने आए हैं जिनमें से जयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा और झुंझुनूं का एक-एक मामला है। अब प्रदेश में कोरोना पाॅजीटिव मरीजों का आंकड़ा 42 पर पहुंच गया है।

राजस्थान में कोरोना महामारी से पीड़ित पहले रोगी की मौत हो गई है। जिस रोगी की मौत हुई है वह कोरोना के अतिरिक्त अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित था और डायलिसिस पर था। वहीं राजस्थान में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश में चार नये मामले सामने आए हैं जिनमें से जयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा और झुंझुनूं का एक-एक मामला है। अब प्रदेश में कोरोना पाॅजीटिव मरीजों का आंकड़ा 42 पर पहुंच गया है।

सचिवालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप ने बताया कि भीलवाड़ा से सर्वाधिक 18 मामले अब तक सामने आ चुके हैं और भीलवाड़ा से एक मामला सामने आया। वहीं दूसरा मामला प्रदेश के झुंझुनू जिले से सामने आया, जो गत 23 मार्च को विदेश से लौटा था और तभी से आइसोलेशन में था, अब रिपोर्ट में उसके संक्रमण की पुष्टि हो गई है।

उन्होंने कहा कि जोधपुर में  लंदन से लौटे एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई है। वहीं गत शनिवार के बाद आज लगभग 4 दिनों के बाद राजधानी जयपुर के रामगंज बाजार से कोरोना संक्रमण का एक नया केस सामने आया है। जो ओमान से जयपुर लौटा था और उसे खांसी बुखार के लक्षण मिलने के बाद 25 मार्च को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेशन में शिफ्ट गिया गया। इसे मिलाकर जयपुर में आंकड़ा 9 पर पहुंच गया है। वहीं अब इन सभी मामलों को मिलाकर राजस्थान में कोरोना पाॅजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।  

राजधानी जयपुर के रामगंज बाजार में एक केस सामने आने के बाद यहां आवाजाही बंद कर दी गई है। अब बड़ी चैपड़ से रामगंज की तरफ रास्ता बंद कर दिया गया है। वहीं इंटरनेट बंद की अफवाह फैलाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ ज्योतिनगर थाने में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। यहां एडिश्नल डीसीपी नॉर्थ सुमित गुप्ता स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

वहीं संक्रमण से बचाव के लिए जयपुर की गली , मोहल्लों और सड़कों को भी सैनेटाइज किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम की माउंटिंग मशीन और दमकल की गाड़ियों के जरिए सैनेटाइज की प्रोसेस को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं जयपुर के बाजारों में खड़े वाहनों की भी पुलिस ने हवा निकाल दी। उल्लेखनीय है कि कल बुधवार को जयपुर के हवामहल सहित कई पर्यटन स्थलों को भी सैनेटाइज किया गया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानराजस्थान समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है