लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान चुनावः बीजेपी अलाकमान ने खुद ली कमान, वसुंधरा राजे नहीं ये नेता कर रहे हैं धड़ाधड़ सभाएं

By धीरेंद्र जैन | Updated: December 5, 2018 15:03 IST

Rajasthan elections Updates:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रत्याशियों के समर्थन में अभी तक 50 से ज्यादा सभाएं कर चुके हैं. वहीं प्रतिदिन पांच स्टार प्रचारक भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव जिताने के लिए जनसभाएं कर रहे हैं.

Open in App

राजस्थान में चुनावी चौसर बिछने के साथ ही भाजपा प्रत्याशियों की चुनावी नैया की पतवार स्टार प्रचारकों की फौज ने अपने हाथ में ले रखी है. भाजपा के स्टार प्रचारकों की यह फौज प्रत्याशियों को चुनाव जिताने के लिए ताबड़तोड़ प्रदेश के दौरे कर चुनावी सभाएं कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रत्याशियों के समर्थन में अभी तक 50 से ज्यादा सभाएं कर चुके हैं. वहीं प्रतिदिन पांच स्टार प्रचारक भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव जिताने के लिए जनसभाएं कर रहे हैं. जिस तरह से भाजपा के स्टार प्रचारक प्रत्याशियों के साथ मैदान में उतरे हैं, उससे यह तो तय हो गया है कि भाजपा प्रत्याशियों की नैया अब स्टार प्रचारकों के भरोसे ही है.

अब दूसरा सवाल यह खड़ा हो गया है कि जिन प्रत्याशियों को भाजपा ने रायशुमारी कर टिकट दिया,क्या वे अपने दम पर खुद का प्रचार करने में सक्षम हैं या नहीं. मोदी और शाह सहित एक दर्जन नेता कर रहे प्रचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा करीब एक दर्जन से ज्यादा स्टार प्रचारक भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में जनसभाएं कर रहे हैं.

मोदी, शाह व वसुंधरा राजे जहां-जहां पहुंचे, वहां पार्टी के पक्ष में माहौल भी बना है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, गजेंद्र सिंह, स्मृति ईरानी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मदनलाल सैनी समेत एक दर्जन स्टार प्रचारक अब भी मैदान में हैं.

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन