लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू की सभा में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे! वसुंधरा राजे ने कहा- यही है कांग्रेस का असली चरित्र

By भाषा | Updated: December 3, 2018 21:01 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक राज्य को बीमारू रखा, वोटों की खातिर भाई को भाई से लड़ाया। जाति तथा मजहब की दीवारें खड़ी कीं जबकि हमने सभी 36 कौम के लोगों को गले लगाया।

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की सभा में ‘पाकिस्तान जिन्दाबाद’ के नारे लगे। राजे के अनुसार यह शर्मनाक है। 

मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार राजे ने प्रचार अभियान के दौरान सवाईमाधोपुर/भरतपुर/करौली/ में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान राजे ने कहा,‘‘टीवी देखकर हैरानी तो यह हुई कि सिद्धू नारे लगाने वाले को रोकने के बजाय उनकी तरफ मुखातिब होकर हंस रहे है और इससे उत्साहित होकर नारे लगाने वाले और जोर-जोर से ऐसे नारे लगा रहे है।’’ सिद्धू भी इन दिनों राज्य के चुनावी दौरे पर हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भारत माता जय के नारों को रोकने और अब ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारों को बढ़ावा देने से कांग्रेस का असली चरित्र सामने आ गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक राज्य को बीमारू रखा, वोटों की खातिर भाई को भाई से लड़ाया। जाति तथा मजहब की दीवारें खड़ी कीं जबकि हमने सभी 36 कौम के लोगों को गले लगाया।

टॅग्स :वसुंधरा राजेराजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप