राजस्थान चुनाव: अरुण जेटली ने घोषणापत्र जारी कर बांधे वादों के पुल, कहा- किसानों की आय करेंगे दोगुनी
By पल्लवी कुमारी | Published: November 27, 2018 12:37 PM2018-11-27T12:37:38+5:302018-11-27T12:37:38+5:30
Rajasthan Elections 2018: प्रदेश में पिछली बार विधानसभा चुनाव 2013 में हुए थे, जिसमें राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। इस समय राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। 7 दिसंबर, 2018 को मतदान होना है। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।
राजस्थान जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राजस्थान में बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र जारी जेटली ने वादों के पुल भी बांधे। उन्होंनों किसनों की आय दोगुना करने का वादा किया है। इसके साथ ही राज्य की समूचे विकास की बात भी कही है।
अरुण जेटली ने कहा, भाजपा का गौरव संकल्प पत्र राजस्थान के भविष्य का रोडमैप बताता है। अरुण जेटली ने कहा, केंद्र और राज्य सरकारों का गरीब तक पहुंचने का परिणाम विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा फैक्टर होगा।
Jaipur: BJP releases party manifesto for #RajasthanElections2018pic.twitter.com/ZA0x4ZmepO
— ANI (@ANI) November 27, 2018
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तारीफ में अरुण जेटली ने कहा, 'प्रदेश में नगरों का विकास वसुंधरा जी की बड़ी उपलब्धि है। हमने 40 सालों के बाद वन रैंक, वन पेंशन का नियम लागू किया है। सारी कोशिश है कि आम आदमी तक लाभ पहुंचाया जाए।
देश में जो आर्थिक प्रगति है जब उसका विकास अधिक बढ़ता है तो स्वाभाविक है वो केवल एक आंकड़ा नहीं होता, वो हर नगर में, हर शहर में, हर गांव में उसके चिह्न दिखाई देते हैं, और उससे विकास जब बढ़ता है तो सरकार के पास राजस्व भी अधिक आता है- श्री @arunjaitley#RajasthanGauravSankalppic.twitter.com/WrMzRsUz4S
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) November 27, 2018
जेटली ने कहा, ''देश में जो आर्थिक प्रगति है जब उसका विकास अधिक बढ़ता है तो स्वाभाविक है वो केवल एक आंकड़ा नहीं होता, वो हर नगर में, हर शहर में, हर गांव में उसके चिह्न दिखाई देते हैं, और उससे विकास जब बढ़ता है तो सरकार के पास राजस्व भी अधिक आता है।"
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर 2018 को नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर तक की थी। नाम वापसी 22 नवंबर तक लिया गया। जबकि 7 दिसंबर, 2018 को मतदान होना है। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।
वहीं, प्रदेश में पिछली बार विधानसभा चुनाव 2013 में हुए थे, जिसमें राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। इस समय राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैं।