राजस्थान चुनावः वसुंधरा के मंत्री की लकी कार, फिर कर गई कमाल!

By प्रदीप द्विवेदी | Published: December 11, 2018 03:43 PM2018-12-11T15:43:16+5:302018-12-11T15:43:16+5:30

वासुदेव देवनानी की लकी मारुति 800 उन्हें हर बार जीत देती रही है और इसलिए इस बार भी देवनानी इसी कार पर सवार हो कर अपना चुनाव लड़ा था।

Rajasthan Election Results: Vasudev Devnani won lucky maruti 800 car | राजस्थान चुनावः वसुंधरा के मंत्री की लकी कार, फिर कर गई कमाल!

राजस्थान चुनावः वसुंधरा के मंत्री की लकी कार, फिर कर गई कमाल!

किसी भी प्रादेशिक सरकार में सबसे ज्यादा नाराजगी का सामना तबादलों को लेकर शिक्षा मंत्री को करना होता है, इसलिए सीएम वसुंधरा राजे सरकार में शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी के सामने भी इस बार के विस चुनाव बड़ी चुनौती थे। हालांकि, वे पहले भी भाजपा सरकार में 31 मई 2004 से 12 दिसंबर 2008 तक शिक्षा राज्यमंत्री रहे थे और वे लगातार तीन चुनाव भी जीते थे, लेकिन इस बार का चुनाव सत्ता विरोधी लहर के कारण आसान नहीं था। यही नहीं, कुछ समय पहले हुए अजमेर लोस उपचुनाव में भाजपा यहां से न केवल जीती हुई सीट हार गई थी, बल्कि इस लोस क्षेत्र के सारे विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ भी गई थी।

विधानसभा चुनाव नतीजों की पल-पल की अपडेट और सीधा प्रसारण देखने के लिए पढ़ते रहिए Lokmatnews.in.

वासुदेव देवनानी 2013 के विस चुनाव में 20,479 वोटों से जीते थे, अर्थात दस-पन्द्रह हजार की वोट बदली चुनावी नतीजे बदल सकती थी, लेकिन उनकी लकी कार इस बार भी कमाल दिखा गई और वे चुनाव जीत गए!

इस चुनाव में भी देवनानी अपनी लकी कार को लेकर चर्चा में रहे थे. वासुदेव देवनानी को जब भी चुनावी टिकट मिला तो उन्होंने अपनी लकी मारुति 800 कार का उपयोग किया। वे इसे लकी मानते हैं, लिहाजा आमतौर पर इसका उपयोग नहीं करते हैं, चुनाव के खास मौके पर ही इसका उपयोग होता है।

वासुदेव देवनानी की लक्की मारुति 800 उन्हें हर बार जीत देती रही है और इसलिए इस बार भी देवनानी इसी कार पर सवार हो कर अपना चुनाव लड़ा था। इसे देवनानी की किस्मत कहें या कार का कमाल, वे अजमेर उत्तर से चुनाव जीत गए हैं।

Web Title: Rajasthan Election Results: Vasudev Devnani won lucky maruti 800 car

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे