राजस्थान में अशोक गहलोत की कैबिनेट में बड़े बदलाव के संकेत, तीन मंत्रियों ने की इस्तीफे की पेशकश

By विनीत कुमार | Published: November 19, 2021 10:18 PM2021-11-19T22:18:07+5:302021-11-19T22:21:54+5:30

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने बताया है कि राजस्थान मंत्रिमंडल के तीन मंत्रियों ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर इस्तीफे की पेशकश की है।

Rajasthan Congress CM Ashok Gehlot three ministers offer to resign | राजस्थान में अशोक गहलोत की कैबिनेट में बड़े बदलाव के संकेत, तीन मंत्रियों ने की इस्तीफे की पेशकश

अशोक गहलोत की कैबिनेट के तीन मंत्रियों ने की इस्तीफे की पेशकश (फाइल फोटो)

Highlightsराजस्थान में तीन प्रमुख मंत्रियों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश की।अजय माकन के अनुसार तीनों मंत्री अब पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं।राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की जारी अटकलों के बीच मंत्रियों ने की है इस्तीफे की पेशकश।

जयपुर: राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की जारी अटकलों के बीच बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, राज्य के तीन प्रमुख मंत्रियों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपने मंत्री पद छोड़ने और पार्टी संगठन के लिए काम करने पेशकश की है। 

अशोक गहलोत के बड़े मंत्री देना चाहते हैं इस्तीफा

इस्तीफे की पेशकश करने वालों में अशोक गहलोत सरकार के दिग्गज माने जाने वाले राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा सहित शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा शामिल हैं। 

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने जयपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। माकन ने कहा, ‘मुझे आपको यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि राजस्थान मंत्रिमंडल के हमारे तीन होनहार मंत्रियों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है कि मंत्री पद छोड़ने की पेशकश की है। साथ ही पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जताई है।’ 

उन्होंने कहा कि चौधरी, डोटासरा व शर्मा ने इस बारे में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। माकन ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी इनका सम्मान करती है। हमें खुशी है कि ऐसे होनहार लोग हैं जो पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं।’

गहलोत पर सचिन पायलट गुट का दबाव

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से राजस्थान में सचिन पायलट गुट और अशोक गहलोत गुट में खींचतान देखने को मिलती रही है। सचिन पायलट गुट सरकार में और अधिक भूमिका की मांग करता रहा है।

इसी के मद्देनजर पायलट का गुट लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की मांग कर रहा है। हाल ही में पायलट और अशोक गहलोत ने अलग-अलग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात भी की थी। इसके बाद 16 नवंबर को अशोक गहलोत का बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि मंत्रिमंडल में जल्द ही फेरबदल किया जाएगा। 

(भाषा इनपुट)

Web Title: Rajasthan Congress CM Ashok Gehlot three ministers offer to resign

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे