लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत नहीं मनाएंगे जन्मदिन, संकट में सहयोग के लिए जनता का जताया आभार

By भाषा | Updated: May 2, 2020 21:26 IST

गहलोत के अनुसार राज्य की जनता सभी नियमों का धैर्य से पालन करती रही है और हमें लॉकडाउन की आगे की अवधि में भी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार हालात पर नजर रखे हुए है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आपूर्ति बनी रहे और कहीं भी कोई भूखा नहीं सोए। राजस्थान की जनता ने उन्हें हमेशा ही भरपूर स्नेह और आशीर्वाद दिया है यही उनकी पूंजी है।

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोतकोरोना वायरस की वैश्विक महामारी को देखते हुए रविवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। इसके साथ ही गहलोत ने राजस्थान में सभी रेड जोन को ग्रीन जोन में तब्दील करने के लिए लोगों से सहयोग मांगा। गहलोत ने कहा, ‘‘राजस्थान की जनता ने उन्हें हमेशा ही भरपूर स्नेह और आशीर्वाद दिया है यही उनकी पूंजी है। संकट की घड़ी में वह स्वयं एवं पूरी राज्य सरकार जनता के साथ खड़ी है।’’

उन्होंने, ‘‘ कोरोना की जंग जीतने के लिए प्रदेश की जनता ने जिस धैर्य, आत्मानुशासन, संकल्प एवं त्याग का परिचय दिया है आगे भी वे इसी भावना के साथ लॉकडाउन के तीसरे चरण की पालना करें ताकि हम सफलता के साथ इस चुनौती से निपट सकें।’’ मुख्यमंत्री ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए जिस तरह लोगों ने आगे बढ़कर राज्य सरकार का सहयोग किया है, उसके लिए प्रदेश की जनता साधुवाद की पात्र है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि इस वैश्विक आपदा से निपटने में आगे भी सभी वर्गों का सहयोग ऐसे ही मिलता रहेगा।

इसके साथ ही गहलोत ने राजस्थान में सभी रेड जोन को ग्रीन जोन में तब्दील करने में लोगों का सहयोग मांगा। गहलोत ने इस बारे में ट्वीट कर कहा है कि चूंकि जोन के हिसाब में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है इसलिए ‘‘ मैं राजस्थान में सभी रेड जोन को ग्रीन जोन में बदलने के लिए आपका सहयोग मांगता हूं।’’

गहलोत के अनुसार राज्य की जनता सभी नियमों का धैर्य से पालन करती रही है और हमें लॉकडाउन की आगे की अवधि में भी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग अलग जोन के लिए विशेष दिशा निर्देश हैं और हमें उन सभी का कड़ाई से पालन करना होगा ताकि हम कोरोना को हरा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हालात पर नजर रखे हुए है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आपूर्ति बनी रहे और कहीं भी कोई भूखा नहीं सोए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारततेजस्वी यादव के आगे कांग्रेस ने डाले हथियार?, बिहार में एक नहीं 2 उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत बोले- बनाएंगे महागठबंधन सरकार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव