लाइव न्यूज़ :

BJP का आरोप, राहुल की रैली में भीड़ बढ़ाने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर, प्रदेशभर से छात्रों को जबरन लाया गया जयपुर

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 28, 2020 14:08 IST

कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस शासित राज्यों में संगठन तथा सरकार के बीच बेहतर तालमेल के लिए हाल ही में समन्वय समितियां गठित की थीं। इस पहल के बाद राहुल गांधी ने पहली बार राज्य सरकार के मंत्रियों से मुलाकात की है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी मंगलवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर के दौरे पर हैं।भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राहुल गांधी की रैली में शामिल होने वाले लोगों को लेकर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर के दौरे पर हैं और उन्होंने यहां गहलोत सरकार के मंत्रियों से अनौपचारिक संवाद किया। साथ ही साथ वह 'युवा आक्रोश रैली' को संबोधित करने वाले हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राहुल गांधी की रैली में शामिल होने वाले लोगों को लेकर सवाल उठाए हैं।

राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने ट्वीट कर आरोप लगाए हैं कि यह 'युवा विरोधी कांग्रेस' है। उन्होंने लिखा, शर्मनाक, अजमेर के राजकीय महाविद्यालय सहित प्रदेश के अनेक महाविद्यालयों के शिक्षकों को आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करके सरकार ने उन्हें राहुल गांधी जी की रैली में भाग लेने जयपुर बुलाया है व विद्यार्थियों को रैली में लाने की जिम्मेदारी उन्हें विशेष रूप से दी है।' इधर, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राज ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'जयपुर में आयोजित कांग्रेस की ‘युवा आक्रोश रैली’ का विषय काफी हद तक ठीक ही है क्योंकि कांग्रेस सरकार पिछले एक साल में राजस्थान के युवाओं से किए अपने एक भी वादे पर खरी नहीं उतर पाई है, ऐसे में राज्य सरकार के खिलाफ युवाओं में आक्रोश चरम पर है।'     

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने राजस्थान के करीब 27 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन पिछले सवा साल में मात्र डेढ़ लाख युवाओं को ही भत्ता देने की बात कही गई। सरकार की इस अकर्मण्यता पर क्या राहुल गांधी आज सार्वजनिक मंच पर युवाओं से माफी मांगेंगे?'

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस शासित राज्यों में संगठन तथा सरकार के बीच बेहतर तालमेल के लिए हाल ही में समन्वय समितियां गठित की थीं। इस पहल के बाद राहुल गांधी ने पहली बार राज्य सरकार के मंत्रियों से मुलाकात की है। इससे पहले राहुल गांधी विशेष विमान से जयपुर पहुंचे। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वसुंधरा राजेकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए