राजस्थान भाजपा में बड़ा बदलाव, 6 मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए किसे कहां जिम्मेदारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2025 21:28 IST2025-12-29T21:28:00+5:302025-12-29T21:28:50+5:30

पूर्व सांसद निहाल सिंह मेघवाल को अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा का प्रदेश प्रमुख नियुक्त किया गया है।

Rajasthan BJP appointment state presidents 6 fronts see who what responsibility Big change | राजस्थान भाजपा में बड़ा बदलाव, 6 मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए किसे कहां जिम्मेदारी

file photo

Highlightsविधायक गोपी चंद मीणा को अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया।महेंद्र कुमावत को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जयपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई ने अपने छह मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की सोमवार को नियुक्ति की। नियुक्तियों को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिली मंजूरी के बाद जारी सूची के मुताबिक, विधायक गोपी चंद मीणा को अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद निहाल सिंह मेघवाल को अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा का प्रदेश प्रमुख नियुक्त किया गया है।

सूची के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि शंकरलाल गोरा को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सूची के मुताबिक, हसन खान मेवाती को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभार सौंपा गया है, जबकि महेंद्र कुमावत को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

Web Title: Rajasthan BJP appointment state presidents 6 fronts see who what responsibility Big change

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे