राजस्थान चुनावः अगर देवी त्रिपुरा सुंदरी के दर पर गए राहुल तो गांधी परिवार के होंगे पहले सदस्य!

By प्रदीप द्विवेदी | Published: November 8, 2018 07:55 AM2018-11-08T07:55:24+5:302018-11-08T07:55:24+5:30

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, त्रिपुरा सुंदरी जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होते यदि उस जमाने में त्रिपुरा सुंदरी तक जाने का रास्ता होता। तब देवी मंदिर तक पैदल जाना ही संभव था, लेकिन तलवाड़ा हवाई पट्टी पर देवी त्रिपुरा सुंदरी के परमभक्त पंडित बापूूलाल व्यास (नागपुर) ने पं. नेहरू का स्वागत करने के साथ ही उन्हें देवी का प्रसाद भी प्रदान किया था। 

rajasthan assembly election: devi tripura sundari worship rahul gandhi | राजस्थान चुनावः अगर देवी त्रिपुरा सुंदरी के दर पर गए राहुल तो गांधी परिवार के होंगे पहले सदस्य!

राजस्थान चुनावः अगर देवी त्रिपुरा सुंदरी के दर पर गए राहुल तो गांधी परिवार के होंगे पहले सदस्य!

राजस्थान की राजनीति में देवी त्रिपुरा सुंदरी को सत्ता-सुख प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। वहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पीएम नरेन्द्र मोदी सहित देश-प्रदेश के अनेक मंत्री-मुख्यमंत्री दर्शनार्थ जाते रहे हैं, लेकिन गांधी परिवार से वहां अब तक कोई नहीं जा पाया है।

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, त्रिपुरा सुंदरी जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होते यदि उस जमाने में त्रिपुरा सुंदरी तक जाने का रास्ता होता। तब देवी मंदिर तक पैदल जाना ही संभव था, लेकिन तलवाड़ा हवाई पट्टी पर देवी त्रिपुरा सुंदरी के परमभक्त पंडित बापूूलाल व्यास (नागपुर) ने पं. नेहरू का स्वागत करने के साथ ही उन्हें देवी का प्रसाद भी प्रदान किया था। 

प्रसिद्ध हस्तरेखा विशेषज्ञ और ज्योतिषी, तलवाड़ा निवासी पं. व्यास, साठ के दशक में नागपुर (महाराष्ट्र) चले गए थे तथा ताउम्र वहीं रहे, वहीं उनका निधन हुआ।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी भी देवी त्रिपुरा के परमभक्त थे और उन्होंने भी अपने कार्यकाल के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को देवी त्रिपुरा के दरबार में दर्शनार्थ आमंत्रित किया था, पर संजोग नहीं बन पाया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बांसवाड़ा यात्रा के दौरान राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया, जिला प्रमुख रेशम मालवीया सहित कांग्रेसजनों ने देवी त्रिपुरा का चित्र राहुल को भेंट करके उन्हें देवी त्रिपुरा सुंदरी के दर्शनार्थ आने का निमंत्रण दिया था।

गुजरात विधानसभा चुनाव से ही राहुल गांधी चुनाव के मौके पर देव-दर्शन करते रहे हैं तथा इस बार राजस्थान के चुनाव के दौरान भी वे करीब एक दर्जन देवालयों में जाएंगे, जिनमें त्रिपुरा सुंदरी मंदिर भी प्रमुख है। यदि राहुल गांधी देवी त्रिपुरा सुंदरी के दरबार में जाते हैं तो वे इस मंदिर में जाने वाले गांधी परिवार के पहले सदस्य होंगे!

English summary :
In Rajasthan politics, Devi Tripura Sundari is considered to be a Goddess of power. There have been many ministers and ministers of the state, including former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee, PM Narendra Modi. But Gandhi family have not been able to visit Goddess Tripura Sundari to take her blessings. India's First Prime Minister Jawaharlal Nehru, would be the first Prime Minister to visit Tripura Sundari if that time there was the way to go to seek blessings of Tripura Sundari.


Web Title: rajasthan assembly election: devi tripura sundari worship rahul gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे