राहुल गांधी की जनरल नॉलेज पर अमित शाह का बड़ा बयान, पूछे- कृषि से संबंधित ये 2 सवाल

By जनार्दन पाण्डेय | Published: September 19, 2018 09:35 AM2018-09-19T09:35:12+5:302018-09-19T12:20:46+5:30

Amit Shah rally in Rajasthan for the upcoming assembly elections: अमित शाह के दोनों सवालों के जवाब राहुल गांधी की शुक्रवार की राजस्‍थान रैली में मिल सकते हैं।

Rajasthan Assembly Election: Amit Shah asks 2 general knowledge question to Rahul Gandhi | राहुल गांधी की जनरल नॉलेज पर अमित शाह का बड़ा बयान, पूछे- कृषि से संबंधित ये 2 सवाल

अमित शाह ने कहा- मुझे शक है कि उन्हें ये पता हो

जयपुर, 19 सितंबर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गए हैं। उन्होंने अपने समकक्ष कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। मंगलवार को राजस्‍थान की चुनावी सभा में उन्होंने राहुल गांधी से जनरल नॉलेज से संबंधित दो सवाल पूछ लिए। बाद में उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर राहुल इन सवालों के जवाब दे दें, तो बड़ी गनीमत वाली बात होगी, क्योंकि मुझे तो शक है कि उन्हें यह पता होगा।

असल में राजस्थान के नागौर जिले में मंगलवार को अमित शाह ने एक किसान सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा, ‘अगर उन्हें (राहुल गांधी को) यह पता होगा कि रबी फसल कब होती है, खरीफ फसल कब होती है तो गनीमत होगी।’

उन्होंने कहा, ‘'किसानों के साथ खड़ा रहना भाजपा की आदत है। भाजपा सरकार किसानों के लिए समर्पित है और उसने उनके लिए काम किया है। हम 2022 तक किसानों की आय दोगुना करना चाहते हैं। केवल भाजपा ही यह कर सकती है।' कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि वह (राहुल) जानते भी हैं कि रबी की फसल कब होती है, खरीफ की फसल कब बोई जाती है।

उन्होंने इस संदर्भ में मृदा स्वास्थ्य कार्ड व रबी व खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढोतरी आदि का जिक्र किया। 

अमित शाह का राहुल गांधी से सवाल

1. रबी की फसल किस समय बोई जाती है?
2. खरीफ की फसल किस समय बोई जाती है? 

शुक्रवार को राहुल गांधी दे सकते हैं जवाब!

अतिम शाह ने ये दो सवाल पूछकर अपनी बात को बढ़ा दिया। उन्होंने इसके जवाब नहीं दिए। इस पर कांग्रेस पलटवार करती है या नहीं, यह शुक्रवार को राजस्‍थान की राहुल गांधी की रैली में पता चल जाएगा। लेकिन हम यहां आपको बता देते हैं, दोनों ही फसलों की पूरी जानकारी।

रबी की फसल

उत्तर प्रदेश बोर्ड में कृषि विज्ञान की किताब के अनुसार रबी की फसलों की बुआई के तब की जाती है जब तापमान कम हो। वैसे तो देश के अलग-अलग हिस्सों में जनवरी तक इसकी बुआई होती है। लेकिन सामान्यतः अक्टूबर से नवम्बर के महीनों में इसकी बुआई हो जाती है। जबकि इसके पकते समय खुश्क और गर्म वातावरण की जरूरत होती है। इसमें प्रमुख रूप से गेंहू, जौ, चना, मसूर, सरसो आदि होते हैं।

खरीफ की फसल

उत्तर प्रदेश बोर्ड की कृषि विज्ञान की किताब के अनुसार खरीफ की फसलों की बुआई अधिक तापमान और आर्द्रता वाले वातावरण में होती है। उत्तर भारत तें आमतौर पर पहली बारिश के बाद इन फसलों की बुआई हो जाती है। यानी महीना करीब जून-जुलाई का होता है। लेकिन इसमें एक तकनीकी बात यह है इस फसल की मुख्य फसल धान है। जिसकी बुआई एक बार में नहीं होती। धान को पहले बोया जाता है। फिर एक नीयत समय बाद उसे उखाड़ कर दोबारा खेत में लगाया जाता है। आमतौर पर इस फसल की कटाई शुष्क वातावरण में अक्टूबर के आसपास की जाती है। इसमें प्रमुख रूप से धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, गन्ना आदि होते हैं।

English summary :
Bharatiya Janata Party (BJP) president Amit Shah can be seen in complete election mode. Amit Shah has started hitting his counterpart Congress National President Rahul Gandhi. Amit Shah asked Rahul Gandhi two questions on General Knowledge in election rally in Rajasthan. Amit Shah said that if Rahul Gandhi answers these questions, then it will be a big deal, because he doubts Congress president will know these answers.


Web Title: Rajasthan Assembly Election: Amit Shah asks 2 general knowledge question to Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे