लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: बीजेपी का सता रहा है 'खामोश बगावत' का डर, वरिष्ठ नेता ने दी कैंडिटेट को सलाह- निपटने का दम हो तभी लड़ना

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 12, 2018 08:00 IST

राजस्थान की कुल 200 विधान सभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। राज्य में पिछले ढाई दशकों से बीजेपी और कांग्रेस की सत्ता बारी-बारी आती रही है।

Open in App

जयपुर। 11 नवंबर राजस्थान के विभिन्न चुनावों में कांग्रेस को हराने में अक्सर भितरघात की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इसीलिए सियासी सयाने अक्सर कहते भी हैं- कांग्रेस को कोई और नहीं, कांग्रेस ही हराती रही है!

इस बार भी भितरघात की चर्चाएं गर्म जरूर हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए तसल्ली की बात यह है कि अब यह सियासी रोग भाजपा को भी अपनी गिरफ्त में ले चुका है और कई दिग्गज इससे निपटने के रास्ते तलाश रहे हैं.

भितरघात के कई रूप हैं. खुला भितरघात, बगावत कहलाता है, जब किसी पार्टी के भीतर ही नेतृत्व के खिलाफ आवाज बुलंद होने लगती है. मौन भितरघात में विरोधी खामोश रहते हैं, लेकिन सही समय आने पर सियासी तीर चला देते हैं.

सक्रिय भितरघात में विरोधी नेता सक्रिय भूमिका निभाते हैं और वोट कटवा नेताओं को चुनाव में खड़ा कर देते हैं, जहां कांटे की टक्कर हो, वहां यह सबसे खतरनाक भितरघात साबित होती है.

भितरघात में विरोधी, पार्टी के प्रचार-प्रसार में उदासीन हो जाते हैं और न तो मतदाताओं को प्रेरित करते हैं, न ही उन्हें मतदान केंद्रों तक लाते हैं, मतलब... जीत के वोटों को निष्क्रिय कर देते हैं!

कभी गुजरात के पूर्व मंत्री और दक्षिण राजस्थान में कांग्रेस के पर्यवेक्षक हंसमुख भाई पटेल के सामने एक उम्मीदवार ने भितरघात का मुद्दा उठाया, तो वे बोले- दम है तो लड़ो, भितरघात की शिकायत मत करो?

भितरघात को किसी भी पार्टी में कोई नहीं रोक सकता है, अगर भितरघात को पटकनी देते हुए आगे बढ़े, तभी जीत सकते हो. उन्होंने यह भी कहा कि भितरघात से निपटने की ताकत हो, तभी टिकट की दावेदारी करना!

राजस्थान की कुल 200 विधान सभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। राज्य में पिछले ढाई दशकों से बीजेपी और कांग्रेस की सत्ता बारी-बारी आती रही है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव