लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव 2018: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट, सचिन पायलट के खिलाफ उतारा मुस्लिम नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2018 10:53 IST

राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन का आज यानी सोमवार आखिरी दिन है। इन सभी सीटों पर सात दिसंबर को मतदान होगा।

Open in App

जयपुर, 19 नवंबर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजस्थान विधान सभा चुनाव 2018 के लिए प्रत्याशियों की पाँचवी लिस्ट सोमवार को जारी कर दी। भारतीय जनता पार्टी ने टोंक विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी को बदलते हुए वहां से युनुस खान को मैदान में उतारा है। इस सीट पर खान का मुकाबला कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से होगा।

भाजपा ने सोमवार को जारी प्रत्याशियों की अपनी अंतिम सूची में युनुस खान का नाम टोंक सीट से शामिल किया। पार्टी ने इससे पहले यहां से मौजूदा विधायक अजित सिंह मेहता को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी। लेकिन कांग्रेस ने जब मुस्लिम बहुल टोंक सीट से पायलट को उतारने की घोषणा की तो यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि भाजपा यहां अपने प्रत्याशी को बदलकर युनुस खान को उतार सकती है।

दरअसल वसुंधरा राजे सरकार में कद्दावर मंत्री रहे युनुस खान इस समय डीडवाना से विधायक है। पार्टी ने अब तक जारी अपनी तीन सूचियों में उनका नाम ही शामिल नहीं किया था। अपनी पांचवीं सूची में पार्टी ने टोंक से मेहता व खेरवाड़ा से शंकर लाल खराड़ी का नाम वापस लिया है। मेहता की जगह युनुस खान तथा शंकरलाल की जगह नानाला आहरी को प्रत्याशी बनाया है।

इसके साथ ही पार्टी ने कोटपूतली से मुकेश गोयल, बहरोड़ से मोहित यादव, करौली से ओपी सैनी, केकड़ी से राजेंद्र विनायक व खींवसर से रामचंद्र उत्ता को उम्मीदवार घोषित किया है।

राज्य की 200 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होगा। नामांकन का आज यानी सोमवार आखिरी दिन है।

सचिन पायलट को कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में शुमार किया जाता है। सचिन पायलट और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच इस पद के लिए रस्साकशी मानी जा रही है। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक किसी भी नेता के नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगायी है।

rajasthan election 2018 bjp 5th list

राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकरा है। पिछले ढाई दशकों से राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सत्ता की अदलाबदली चल रही है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावसचिन पायलटभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण