लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः वसुंधरा सरकार जनता से ऐसे जुड़ने की कर रही कोशिश, कलेक्टरों को दिए ये टारगेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 19, 2018 01:24 IST

वसुंधरा राजे ने कहा है कि जिला कलेक्टर को राज्य सरकार की आंख और कान कहा जाता है इसलिए जरूरी है कि वे जिलों का लगातार दौरा करें और आमजन से जुड़ी योजनाओं का फीडबैक लें।

Open in App

जयपुर, 19 फरवरीः राजस्थान की वसुंधरा सरकार ने अपने अंतिम बजट में कई लोकलुभावने वादे किए और सीधे आमजन से जुड़ने की बजट में कोशिश की गई, लेकिन यह वादे कैसे पूरे होंगे इसकी गारंटी सूबे की मुखिया ने नहीं ली है। जैसे-जैसे विधासभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं वैसे-वैसे सूबे की बीजेपी सरकार जनता के बीच पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसी संबंध में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे सर्विस डिलीवरी बेहतर बनाने और क्षेत्र में जाकर लोगों से बातचीत करें और उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। 

उन्होंने कहा कि सर्विस डिलीवरी बेहतर होगी तो राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का ज्यादा से ज्यादा लाभ आमजन तक पहुंचेगा। वे रविवार को कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को सम्बोधित कर रही थीं। 

उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर को राज्य सरकार की आंख और कान कहा जाता है इसलिए जरूरी है कि वे जिलों का लगातार दौरा करें और आमजन से जुड़ी योजनाओं का फीडबैक लें। राजस्व मामलों के निस्तारण पर फोकस किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। गर्मी में लोगों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पडे़ इसके लिए कलेक्टर अभी से ही योजना बनाकर काम शुरू कर दें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में नवाचार हुए हैं वहां के कलेक्टर उन नवाचारों को दूसरे जिलों के साथ साझा करें, ताकि उनका लाभ प्रदेश के सभी लोगों को मिल सकें। प्रदेशभर में ऐसे भवन एवं सम्पत्तियां जिनका उपयोग नहीं हो रहा है संबंधित विभागों से सम्पर्क कर उनका उपयोग सुनिश्चित किया जाए। 

सीएम राजे ने कहा कि वर्ष 2018-19 के बजट की घोषणाओं को धरातल पर लाने के लिए अभी से काम शुरू कर दिया जाए। किसानों की कर्ज माफी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र शुरू कर उन्हें राहत दिलाएं। समर्थन मूल्य पर खरीद, टॉयलेट निर्माण की किस्त सहित प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का लम्बित भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को आमजन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण की उचित मॉनिटरिंग करने, विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने, रात्रि चौपाल कार्यक्रम को ज्यादा प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने जैसे उपाय कर लोगों को खुशहाल बनाने पर ध्यान देने के निर्देश दिए। सीएम राजे ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के प्रथम चरण में हुए कार्यों से आ रहे सकारात्मक प्रभावों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया। 

टॅग्स :वसुंधरा राजेराजस्थान सरकारराजस्थान समाचारविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन