लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाकर बीमार पड़े 17 बच्चे, ले जाया गया अस्पताल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 23, 2020 14:28 IST

राजस्थान के अजमेर के अर्जनपुरा में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाकर 17 बच्चे बीमार हो गए। सीएमएचओ केके सैनी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ''बच्चों को अस्पताल ले जाया गया और अब उनकी हालत स्थिर है। फूड सेफ्टी ऑफिसर को भोजन का सैंपल लेने के लिए भेजा गया था। हम इसमें आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के अजमेर के अर्जनपुरा में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाकर 17 बच्चे बीमार हो गए। सीएमएचओ ने बताया, ''बच्चों को अस्पताल ले जाया गया और अब उनकी हालत स्थिर है। फूड सेफ्टी ऑफिसर को भोजन का सैंपल लेने के लिए भेजा गया था। हम इसमें आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

राजस्थान के अजमेर के अर्जनपुरा में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाकर 17 बच्चे बीमार हो गए। सीएमएचओ केके सैनी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ''बच्चों को अस्पताल ले जाया गया और अब उनकी हालत स्थिर है। फूड सेफ्टी ऑफिसर को भोजन का सैंपल लेने के लिए भेजा गया था। हम इसमें आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।'' 

बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में यूपी के मिर्जापुर जिले के राम अत्ररी गांव के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील के भगोने में एक तीन वर्षीय बच्ची गिर गई थी। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स में पता चला था कि बच्ची स्कूल की छात्रा नहीं थी। घटना के बाद जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया था और रसोइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 

बता दें अपने भाइयों के साथ विद्यालय आ जाया करती थी, उसका वहां नामांकन नहीं था। उस दिन रसोईये किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच बच्चे मिड डे मील के लिए जमा हो गए। धक्का-मुक्की में बच्ची गर्म सब्जी में गिर गई, उसे निकालने के लिए बच्चों ने रसोइयों को बुलाया। उन्हें आने में देर हुई तो विद्यालय के अध्यापक नवनीत कुमार वर्मा ने बच्ची को बाहर निकाला। इतनी देर में बच्ची 80% तक झुलस गई थी।

बच्ची को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की विभागीय जांच का आदेश दिया था। 

पिछले वर्ष नवंबर में मिड-डे मील से जुड़े एक मामले चौंकाया था। सोनभद्र के एक गांव में प्राथमिक विद्यालय में एक लीटर दूध में एक बाल्टी पानी मिलाकर बच्चों को पिला दिया गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 

वहीं, पिछले वर्ष दिसंबर में मुजफ्फरनगर के एक स्कूल के मिड-डे मील में मरा हुआ चूहा मिला था। जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए थे।

टॅग्स :राजस्थानमिड डे मीललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए