झारखंड में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, बाढ़ की स्थिति के बाद 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया, जमशेदपुर में बिजली गुल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 22, 2022 07:20 AM2022-08-22T07:20:35+5:302022-08-22T07:23:00+5:30

पूर्वी सिंहभूम में शुक्रवार शाम से हुई भारी बारिश से जमशेदपुर में बिजली के कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए जिससे शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। वहीं चांडिल और तेनुघाट जैसे बांधों से छोड़ा गए पानी के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे खासतौर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोग प्रभावित हुए। 

rains Jharkhand 2,500 people were shifted to safer places power failure in Jamshedpur | झारखंड में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, बाढ़ की स्थिति के बाद 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया, जमशेदपुर में बिजली गुल

झारखंड में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, बाढ़ की स्थिति के बाद 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया, जमशेदपुर में बिजली गुल

Highlightsखतरे के निशान से ऊपर बह रही खरखाई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा हैपिछले 24 घंटों में पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा कस्बे में सबसे ज्यादा 191.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।जमशेदपुर में शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के कारण बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

जमशेदपुर/रांचीः झारखंड के कई इलाकों में शुक्रवार रात से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण नदियां और बांध उफान पर हैं। निचले इलाकों में बाढ़ के हालात बनने पर झारखंड के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले करीब 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एक अधिकारी ने बताया- हालांकि, भारी बारिश लाने वाला गहरे दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ा है, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

झारखंड के कोल्हान संभाग में शनिवार से बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित करीब 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कोल्हान संभाग में सरायकेला-खरसावां और पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह खतरे के निशान से ऊपर बह रही खरखाई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है।  उन्होंने बताया कि चांडिल और तेनुघाट जैसे बांधों से छोड़ा गए पानी के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे खासतौर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोग प्रभावित हुए। 

रांची समेत सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और आसपास के जिलों से नुकसान की खबर है। शनिवार को दोपहर 2 बजे खत्म हुए पिछले 24 घंटों में पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा कस्बे में सबसे ज्यादा 191.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद  रामगढ़ में 142.2 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 137.2 मिमी और रांची में 54.2 मिमी बारिश हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों सहित राज्य के कोल्हान क्षेत्र में कई नदियों का जलस्तर या तो खतरे के निशान पर पहुंच गया है या इसे पार कर गया है। पूर्वी सिंहभूम में शुक्रवार शाम से हुई भारी बारिश से जमशेदपुर में बिजली के कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए जिससे शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, "बिजली विभाग की टीम बिजली की बहाली के लिए काम कर रही है, लेकिन लगातार बारिश के कारण काम बाधित हुआ है।"

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त विजया जादव ने कहा कि खरखाई नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से थोड़ा नीचे बह रही है। खरखाई और स्वर्णरेखा नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जिले के बाद सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि जमशेदपुर में शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के कारण बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: rains Jharkhand 2,500 people were shifted to safer places power failure in Jamshedpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे