लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के निचली बस्ती में भरा बारिश का पानी, छिदवाड़ा में हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू, देखें वीडियो

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 30, 2020 05:21 IST

शाजापुर जिले के शुजालपुर अनुभाग के गांव अरनियाकला में शनिवार सुबह लगातार हुई बारिश से निचली बस्तियो व बाजार की दुकानों में 5-7 फिट पानी भरा गया है‌।

Open in App
ठळक मुद्देशाजापुर में रेस्क्यू दल ने नाव के सहारे निकाला लोगों को सुरक्षितशाजापुर के कई गांवों में 5 से 7 फीट तक पानी में डूबे घर

इंदौरः 29 अगस्त, शाजापुर जिले भर में गत 2 दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जहां जल स्त्रोत लबालब हो गए हैं वहीं आफत कि यह बारिश निचली बस्तियों के लिए मुसीबत बन कर आई है।

शाजापुर जिले के अरनिया कला गांव में छोटी छोटी गलियों में जहां ठीक से वाहन चलाना मुश्किल है वहां इस बारिश में गलियों में नाव चलवा दी है। इसके साथ ही खबर है कि छिंदवाड़ा में एयर फोर्स के जवानों ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से लोगों को रेस्क्यू कर बचाया है।

बता दें कि शाजापुर जिले के शुजालपुर अनुभाग के गांव अरनियाकला में शनिवार सुबह लगातार हुई बारिश से निचली बस्तियो व बाजार की दुकानों में 5-7 फिट पानी भरा गया है‌, बाजार की  25 दुकानों व घरों को बारिश के पानी ने अपने आगोश में ले लिया है। जिससे यहां रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है।

बारिश के पानी ने सबसे ज्यादा तबाही यहां की नेहरू नगर हरिजन बस्ती में मचाई, यहां करीब 20 से अधिक मकानों में पानी भर गया। हालात यह हो गए कि आपदा प्रबंधन तथा बचाव दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

आपदा प्रबंधन एवं बचाव दल प्रभारी बाबूलाल पांचाल ने बताया कि अरनियाकला के नेहरू नगर हरिजन बस्ती में लोग बारिश के पानी से घिर गए थे, नाव की मदद से प्रभावितों तक पहुंचा गया, बाढ़ से प्रभावित 15 लोगों को घरों से सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम के साथ नायब तहसीलदार अजय अहीरवार तथा सरपंच दुर्गा प्रसाद सोनानिया  बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करते नजर आए।

अभी भी कुछ लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं जिन्हें रेस्क्यू दल अंधेरे में टोर्च की मदद से रेस्क्यू करने में लगे हुए हैं फिलहाल जिले भर में अतुल मूसलाधार बारिश जारी है प्रशासन ने एहतियातन के तौर पर सभी निचली बस्तियों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है माही नदी नालों से लेकर जगह जगह प्रशासनिक अमला लगा दिया गया है जिससे किसी प्रकार की कोई हताहत ना हो।

टॅग्स :मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे