Rain Alert: बारिश को लेकर देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी, दिल्ली-NCR में भी वर्षा की संभावना

By आजाद खान | Published: July 16, 2023 08:51 AM2023-07-16T08:51:05+5:302023-07-16T08:57:46+5:30

विभाग ने अंडमान-निकोबार, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज पूरा दिन बारिश होने की संभावना जताई है।

Rain Alert issued in Delhi-NCR and rest of the country says imd | Rain Alert: बारिश को लेकर देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी, दिल्ली-NCR में भी वर्षा की संभावना

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsमौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए बारिश की संभावना जताई है। हालांकि फिर से बारिश होने से यमुना का जल स्तर फिर से बढ़ने की आशंका है।

Today Weather Forecast:  मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पिछले कई दिनों से बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण देश के कई राज्य प्रभावित हुए है जिसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी और पूर्वोत्तर राज्यों पर ज्यादा असर पड़ा है और यहां भारी तबाही भी हुई है। 

ऐसे में विभाग ने देश के कई हिस्सों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली एनसीआर में भी बारिश की संभावना जताई गई है और यहां पर बादल छाए रहने और रुक-रुक के बारिश होने की बात सामने आई है। 

यहां होंगी बारिश

आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, महाराष्ट्र, एमपी, पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा कुछ दक्षिणी राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। यही नहीं हिमाचल और उत्तराखंड के अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

इन सब के अलावा आज पूरा दिन अंडमान-निकोबार, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी वर्षा हो सकती है, ऐसा विभाग द्वारा अनुमान लगाया गया है। 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

पिछले कई दिनों से यमुना का जल स्तर बढ़ जाने से दिल्ली के कई इलाकों में पानी भरा है और अर्थ व्यवस्था काफी प्रभावित हुआ है। हालांकि अब जल स्तर पहले से कम हुआ है लेकिन यमुना का जल स्तर अभी भी खतरे के निशान के ऊपर ही है। 

विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और रुक-रुक के बारिश होने की बात कही है। हालांकि यहां पर धूप निकलने के बाद शनिवार को फिर से बारिश हुई थी। ऐसे में अगर यहां पर आगे भी बारिश होती है तो इससे यमुना का जल स्तर फिर से बढ़ने का खतरा बन जाता है। 

Web Title: Rain Alert issued in Delhi-NCR and rest of the country says imd

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे