Train Ticket: 7 करोड़ वरिष्ठ नागरिक दो वर्षों से बिना छूट के कर रहे यात्रा, रेल मंत्री वैष्णव ने रियायत बहाली पर क्या कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 30, 2022 05:36 PM2022-03-30T17:36:19+5:302022-03-30T19:01:53+5:30

Railway train ticket concession: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 20 मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच 1.87 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों ने ट्रेनों से यात्रा की।

Railway train ticket concession Seven crore senior citizens traveling two years without any exemption Railway Minister Ashwini Vaishnav say on reinstatement | Train Ticket: 7 करोड़ वरिष्ठ नागरिक दो वर्षों से बिना छूट के कर रहे यात्रा, रेल मंत्री वैष्णव ने रियायत बहाली पर क्या कहा...

भारतीय रेल में आदर्श स्टेशन योजना के तहत 1,253 रेलवे स्टेशन चिन्हित किए गए हैं।

Highlightsएक अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 के बीच 4.74 करोड़ बुजुर्गों ने रेल यात्रा की।शेष 40 स्टेशनों को वित्त वर्ष 2022-23 में विकसित करने की योजना बनाई गई है। 1,213 स्टेशन अब तक विकसित किए जा चुके हैं।

नई दिल्लीः रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि करीब सात करोड़ वरिष्ठ नागरिक करीब दो वर्षों से बिना किसी छूट के ट्रेनों से यात्रा कर रहे हैं और अभी इस छूट को बहाल करने की कोई योजना नहीं है। रेलवे ने यह सुविधा मार्च 2020 में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के दौरान स्थगित कर दी थी।

निचले सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल मंत्री ने कहा कि अभी इस छूट को बहाल करने की कोई योजना नहीं है। वैष्णव ने कहा कि 20 मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच 1.87 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों ने ट्रेनों से यात्रा की जबकि एक अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 के बीच 4.74 करोड़ बुजुर्गों ने रेल यात्रा की।

वहीं, लोकसभा में विष्णु दयाल राम के प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेल में आदर्श स्टेशन योजना के तहत 1,253 रेलवे स्टेशन चिन्हित किए गए हैं और इनमें से 1,213 स्टेशन अब तक विकसित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि शेष 40 स्टेशनों को वित्त वर्ष 2022-23 में विकसित करने की योजना बनाई गई है। 

Web Title: Railway train ticket concession Seven crore senior citizens traveling two years without any exemption Railway Minister Ashwini Vaishnav say on reinstatement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे