लाइव न्यूज़ :

6,000 रेलवे स्टेशनों पर होगा वाई-फाई, रेलमंत्री पीयूष गोयल ने की घोषणा

By भाषा | Updated: August 29, 2018 00:12 IST

'स्मार्ट रेलवे सम्मेलन' को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि रेलवे स्मार्ट परियोजनाओं को लागू करने पर ध्यान दे रहा है। इस सम्मेलन का आयोजन फिक्की ने किया।

Open in App

नई दिल्ली, 29 अगस्त: रेलमंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि अगले छह महीनों में देश के करीब 6,000 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा मिलने लगेगी।

'स्मार्ट रेलवे सम्मेलन' को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि रेलवे स्मार्ट परियोजनाओं को लागू करने पर ध्यान दे रहा है। इस सम्मेलन का आयोजन फिक्की ने किया।

गोयल ने कहा, 'हमारा विश्वास है कि यदि हमें डिजिटल तकनीक का अधिकतम लाभ उठाना है, तो हमें देश के सूदूरतम इलाके में तकनीक तक पहुंच सुनिश्चित करनी होगी। रेलवे अपने नेटवर्क में उपलब्ध ऑप्टिकल फाइबर के अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है। हमें उम्मीद है कि अगले छह से आठ माह में सभी रेलवे स्टेशन, लगभग 6,000 स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा होगी।'

उन्होंने कहा कि भारतीय रेल ने स्मार्ट तरीके से सोचना, योजना बनाना और काम करना शुरू कर दिया है। 'मेरा मानना है कि यही वो बदलाव है जो आपने पिछले चार साल में महसूस किया है।'

रेलों के समय पर चलने के बारे में गोयल ने कहा कि एक अप्रैल से अब तक रेलों का समय पालन बेहतर होकर 73-74% हो गया है। रेलवे ने अब स्टेशन मास्टर द्वारा हाथ से भरी जाने वाली समयसारिणी की व्यवस्था को बंद कर दिया है। अब इसे कंप्यूटरीकृत आंकड़ों से तैयार किया जाता है।

उन्होंने कहा, 'हम हर इंजन पर जीपीएस लगाने की दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि हर रेल की वास्तविक समय में जानकारी मोबाइल फोन पर मिल सके।'उन्होंने कहा कि रेलवे हर साल दो अरब डॉलर की बचत करने की दिशा में भी काम कर रहा है, नहीं तो इसका बोझ भी यात्रियों पर ही पड़ता। इसके लिए वह अपने कामकाज को अधिक दक्ष बना रहा है। 

टॅग्स :पीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष