भास्कर का दावा, अधिकारियों को दिखाकर प्रकाशित की जा रही खबरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 22, 2021 05:58 PM2021-07-22T17:58:11+5:302021-07-22T18:04:41+5:30

भास्कर के मुताबिक आईटी टीम ने संस्थान में काम करने वाले कई लोगों के घरों पर भी रेड की है। दफ्तरों में मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है

Raid on Dainik Bhaskar offices, IT officials are censoring news items | भास्कर का दावा, अधिकारियों को दिखाकर प्रकाशित की जा रही खबरें

भास्कर का दावा, अधिकारियों को दिखाकर प्रकाशित की जा रही खबरें

Highlightsभास्कर समूह के 30 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर विभाग के छापेदैनिक भास्कर ने अपनी वेबसाइट पर किया दावा, आयकर अधिकारियों को पहले दिखानी पद रही खबरें

दैनिक भास्कर अखबार समूह पर आज तड़के रेड की खबरों के बीच एक बार फिर देश में मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर बहस छिड़ गई हैं। अखबार के दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान स्थित दफ्तरों समेत 30 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश डाली हैं। इस दौरान खबरें प्रकाशित करने के लिए भी भास्कर के पत्रकारों को आयकर विभाग से अनुमति लेनी पड़ रही हैं। ऐसी ही एक खबर प्रकाशित करते हुए भास्कर ने लिखा की 'यह खबर भास्कर पर रेड डालने आए IT अधिकारियों को दिखाकर पब्लिश की गई है। भास्कर दफ्तर में बैठे अधिकारियों का निर्देश है कि छापे से जुड़ी हर खबर दिखाकर ही पब्लिश करनी है।'

ऐसे वाकए देश में इमरजेंसी के दौर में अक्सर सुनने मिला करते थे, जब तत्कालीन सरकार ने खबरों पर सेंसरशिप लगा दी थी। जिसके अंतर्गत कोई भी खबर छापने से पहले सरकार से अनुमति लेना जरूरी कर दिया गया था।

भास्कर के मुताबिक आईटी टीम ने संस्थान में काम करने वाले कई लोगों के घरों पर भी रेड की है। दफ्तरों में मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। नाइट शिफ्ट के लोगों को भी दफ्तर से बाहर जाने से रोक दिया गया। रेड में शामिल अधिकारियों का कहना है कि ये सभी प्रक्रिया का हिस्सा है और पंचनामा होने के बाद इन्हें जाने दिया जा रहा है।

Web Title: Raid on Dainik Bhaskar offices, IT officials are censoring news items

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे