लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर धक्का-मुक्की, मंत्री हर्षवर्धन की सीट तक पहुंचे कांग्रेस नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 7, 2020 01:16 PM2020-02-07T13:16:39+5:302020-02-07T13:17:06+5:30

Rahul Gandhi's statement in Lok Sabha shook, Congress leader reaches minister Harsh Vardhan's seat | लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर धक्का-मुक्की, मंत्री हर्षवर्धन की सीट तक पहुंचे कांग्रेस नेता

लोकसभा में झड़प की स्थिति हुई

Highlightsपर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो द्वारा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर की गई एक टिप्पणी को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जताई।बीजेपी सांसद वेल में आ गए और कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर को पकड़ लिया और झड़प शुरू हो गया। 

लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि लोकसभी अध्यक्ष ओम बिड़ला के रोकने के बावजूद भाजपा व कांग्रेस के नेता आपस में उलझ गए। दरअसल, केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धनराहुल गांधी के डंडे मारने वाले बयान का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने राहुल के खिलाफ बोलना शुरु कर दिया। इसके बाद ओम बिड़ला ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन, वह नहीं रुके। 

इसके बाद कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर, हर्षवर्धन की सीट पर पहुंच गए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। तुरंत बीजेपी सांसद वेल में आ गए और कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर को पकड़ लिया और झड़प शुरू हो गया। 

बता दें कि शुक्रवार को एक समय ऐसा भी आया जब लोकसभा में शुक्रवार को पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो द्वारा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर की गई एक टिप्पणी को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जताई और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से सुप्रियो को समझाने को कहा।

दरअसल, सदन में शून्यकाल के दौरान पर्यावरण से जुड़े एक पूरक प्रश्न के दौरान चौधरी ने बजट में पर्यावरण को लेकर आवंटन को लेकर सरकार की आलोचना की। इस पर जवाब देते हुए सुप्रियो ने कुछ टिप्पणी की जिस पर बिरला ने नाराजगी जताई।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मंत्री जी, आपको डांटने का अधिकार नहीं दिया गया है।’’ इसके साथ ही उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री जोशी से कहा कि वह सुप्रियो को (संसदीय प्रक्रिया के बारे में) बताएं। इसके बाद चौधरी और सुप्रियो के बीच थोड़ी देर बहस हुई, हालांकि बिरला अगले प्रश्न की ओर बढ़ गए।

English summary :
Rahul Gandhi's statement in Lok Sabha shook, Congress leader reaches minister Harsh Vardhan's seat


Web Title: Rahul Gandhi's statement in Lok Sabha shook, Congress leader reaches minister Harsh Vardhan's seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे