कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का पहला भाषण, 5 प्रमुख बातें

By स्वाति सिंह | Published: December 16, 2017 01:17 PM2017-12-16T13:17:04+5:302017-12-16T13:47:06+5:30

47 साल के राहुल ने 132 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी के पार्टी की बागडोर अधिकारिक तौर पर अपने हाथ में ली।  

Rahul Gandhi's first speech after party president | कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का पहला भाषण, 5 प्रमुख बातें

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का पहला भाषण, 5 प्रमुख बातें

राहुल गांधी ने शनिवार को अपनी मां सोनिया गांधी बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला। आज के इस दिन को विशाल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने भरपूर तैयारियां की हैं। 47 साल के राहुल ने 132 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी के पार्टी की बागडोर अधिकारिक तौर पर अपने हाथ में ली। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा आज वे इसलिए जीत जाते हैं क्योंकि वे ताकतवर हैं। वे हमपर हमले करते हैं लेकिन वे हमें केवल हरा सकते हैं लेकिन उनका गुस्सा हमें मजबूत बनाता है। हम कमजोर नहीं होंगे। हम देश के भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।

राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बनने के पहला भाषण की प्रमुख बातें

1. कांग्रेस एक ऐतिहासिक विचार है। बीजेपी ने आपको यकीन दिलाने की कोशिश की होगी कि यह पूरे यूनिवर्स में सबसे पुराना विचार है लेकिन यह सच नहीं है। यह दो तरह के विचारों का प्रतिद्वंद्व है।  

2. बीजेपी के सिपाही स्वार्थ के लिए लड़ रहे हैं और कांग्रेस समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

3. हम बीजेपी कार्यकर्ताओं को अपना भाई-बहन समझते हैं पर हम उनसे सहमत नहीं हो सकते। वे लोगों की आवाज को दबाते है जबकि हम उन्हें बोलने देते हैं। वे बदनाम करते हैं और सम्मान के साथ खुद का बचाव करते हैं।

4. अगर कहीं आग लग जाती है तो उसे बुझाना मुश्किल होता है। बीजेपी पूरे देश में गुस्से और नफरत की आग लगा रही है। उस आग को कोई बुझा सकता है तो वह कांग्रेस है। वो तोड़ते हैं, हम जोड़ते हैं, वो जलाते हैं, हम बुझाते हैं, वो गुस्सा करते हैं, हम प्यार करते हैं। मैं आज यह कहना चाहता हूं कि पूरी कांग्रेस पार्टी मेरा परिवार है।

5. आज की राजनीति से दया गायब हो गई है। अब राजनीति का इस्तेमाल लोगों को दबाने के लिए किया जाता है।

Web Title: Rahul Gandhi's first speech after party president

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे