लाइव न्यूज़ :

वायनाड में स्पाइस पार्क और मेगा फूड बनाने को लेकर गोयल, हरसिमरत को पत्र लिखा राहुल गांधी ने

By भाषा | Updated: January 18, 2020 16:40 IST

गोयल को लिखे पत्र में गांधी ने कहा, '' वायनाड कॉफी और मसालों के उत्पादन का बड़ा केंद्र है। जिला कार्य योजना में मसालों के प्रसंस्करण की सुविधाओं की जरूरत पर जोर दिया गया है।'' उन्होंने कहा, "मैं वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से आग्रह करता हूं कि वायनाड में एक स्पाइस पार्क स्थापित करने पर विचार किया जाए।''

Open in App
ठळक मुद्देहरसिमरत को लिखे पत्र में गांधी ने कहा कि वायनाड में मेगा फूड पार्क स्थापित करने के लिए कदम उठाया जाए।राहुल ने वित्त मंत्री को पत्र लिखा, कॉकलियर इंप्लांट उपकरणों पर जीएसटी का मुद्दा उठाया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में स्पाइस पार्क और मेगा फूड पार्क बनाने के लिए वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल को पत्र लिखा है।

गोयल को लिखे पत्र में गांधी ने कहा, '' वायनाड कॉफी और मसालों के उत्पादन का बड़ा केंद्र है। जिला कार्य योजना में मसालों के प्रसंस्करण की सुविधाओं की जरूरत पर जोर दिया गया है।'' उन्होंने कहा, "मैं वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से आग्रह करता हूं कि वायनाड में एक स्पाइस पार्क स्थापित करने पर विचार किया जाए।''

हरसिमरत को लिखे पत्र में गांधी ने कहा कि वायनाड में मेगा फूड पार्क स्थापित करने के लिए कदम उठाया जाए।

राहुल ने वित्त मंत्री को पत्र लिखा, कॉकलियर इंप्लांट उपकरणों पर जीएसटी का मुद्दा उठाया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुनने में सहायक कॉकलियर इंप्लांट उपकरणों को जीएसटी के उच्च स्तर के दायरे में रखे जाने के मुद्दे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा और मांग की कि इससे जुड़े संगठनों एवं लाखों मरीजों को राहत दी जाए।

निर्मला को लिखे पत्र के साथ गांधी ने "कॉकलियर इंप्लांटीज असोसिएशन'' का एक पत्र भी सलंग्न किया है। कांग्रेस नेता ने कहा, '' 2011 की जनगणना के मुताबिक देश मे 12.60 लाख लोग ऐसे हैं जिनमें सुनने की क्षमता से जुड़ी किसी न किसी तरह की दिक्कत है। इनमें से ज्यादातर लोग गरीब एवं कमजोर वर्गों से आते हैं।''

उन्होंने कहा, ''कॉकलियर इंप्लांट से जुड़े उपकरणों पर जीएसटी 12 से 28 प्रतिशत तक है। आपसे आग्रह है कि इन संगठनों से जुड़े मुद्दे पर ध्यान दें।'' राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में स्पाइस पार्क और मेगा फूड पार्क बनाने के लिए वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल को भी पत्र लिखा है। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीहर्सिम्रत कौर बादलपीयूष गोयलनिर्मला सीतारमणभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत