राहुल गांधी ने पत्रकार रवीश कुमार को रमन मैग्सेसे पुरस्कार मिलने पर दी बधाई, कहा- बिना डरे, सत्ता को हकीकत का आईना दिखाया

By भाषा | Published: August 2, 2019 05:23 PM2019-08-02T17:23:19+5:302019-08-02T17:23:54+5:30

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार को साल 2019 का रमन मैग्सेसे अवार्ड जीतने पर बधाई दी है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। 

Rahul Gandhi tweets Ravish Kumar on Raman Magsaysay award after priyanka gandhi | राहुल गांधी ने पत्रकार रवीश कुमार को रमन मैग्सेसे पुरस्कार मिलने पर दी बधाई, कहा- बिना डरे, सत्ता को हकीकत का आईना दिखाया

राहुल गांधी ने पत्रकार रवीश कुमार को रमन मैग्सेसे पुरस्कार मिलने पर दी बधाई, कहा- बिना डरे, सत्ता को हकीकत का आईना दिखाया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पत्रकार रवीश कुमार को रमन मैग्सेसे पुरस्कार मिलने की घोषणा पर शुक्रवार को बधाई दी और कहा कि रवीश ने सत्ता को हकीकत का आईना दिखाया है। गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘बिना डरे, बिना बदले, सत्ता को हकीकत का आईना दिखाने वाले रवीश कुमार को रैमन मैगसायसाय सम्मान मिलना पत्रकारिता के लिए गौरव की बात है। बहुत बहुत बधाई।’’

गौरतलब है कि रवीश कुमार को रैमन मैगसायसाय पुरस्कार 2019 दिये जाने की घोषणा शुक्रवार को की गई। इस पुरस्कार को नोबेल पुरस्कार का एशियाई संस्करण माना जाता है। प्रशस्ति पत्र में 44 वर्षीय कुमार को भारत के सबसे प्रभावशाली टीवी पत्रकारों में से एक बताया गया है। वह समाचार चैनल एनडीटीवी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक हैं। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार को साल 2019 का रमन मैग्सेसे अवार्ड जीतने पर बधाई दी है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा कि सच कहने का साहस और आलोचना के विवेक की मशाल को जिंदा रखने वाले पत्रकार रवीश कुमार को रमन मैग्सेसे पुरस्कार मिलने पर बधाई। मैं उनके धैर्य का आदर करती हूँ।    

प्रियंका गांधी से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राजस्थान सीएम अशोक गहलोत, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने बधाई दे चुके हैं। मालूम हो कि एशिया का नोबेल पुरस्कार कहे जाने वाला यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 12 साल बाद किसी भारतीय पत्रकार को मिल रहा है। इससे पहले 2007 में पी. साईनाथ ने यह अवार्ड जीता था।

Web Title: Rahul Gandhi tweets Ravish Kumar on Raman Magsaysay award after priyanka gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे