लाइव न्यूज़ :

लोकमत एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: पुलवामा हमले के शहीदों के नाम पर वोट मांग कर मोदी गलत कर रहे हैं- राहुल गांधी

By शीलेष शर्मा | Updated: April 27, 2019 08:56 IST

मुझे लगता है कि यह सबसे घटिया स्तर का काम है जो कोई प्रधानमंत्री कर सकते हैं. यह दिखाता है कि संवेदनशीलता ऐसे व्यक्तियों में शून्य हो चुकी है. हमारी सेना राजनीति से ऊपर और परे है. उन्हें सम्मान देने की आवश्यकता है ना कि राजनीतिक भाषणों में घसीटने की.

Open in App
ठळक मुद्देमुझे लगता है कि यह सबसे घटिया स्तर का काम है जो कोई प्रधानमंत्री कर सकते हैं. हमारी सेना राजनीति से ऊपर और परे है. उन्हें सम्मान देने की आवश्यकता है ना कि राजनीतिक भाषणों में घसीटने की.

चुनाव प्रचार में मोदी सरकार के मंत्रियों और ख़ुद पीएम मोदी द्वारा बालाकोट एयरस्ट्राइक का मुद्दा उठाया जा रह है और राष्ट्रवाद की एक लहर बनायी जा रही है. विपक्ष इस मुद्दे पर पीएम मोदी को लगातार घेर रही है. लोकमत समाचार से ख़ास बातचीत में राहुल गांधी ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी पुलवामा शहीदों के नाम पर वोट मांग कर गलत कर रहें हैं. 

 प्रधानमंत्री मोदी बालाकोट, पुलवामा के शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे हैं, आप एक प्रधानमंत्री से ऐसे बयान को कैसे देखते हैं? 

मुझे लगता है कि यह सबसे घटिया स्तर का काम है जो कोई प्रधानमंत्री कर सकते हैं. यह दिखाता है कि संवेदनशीलता ऐसे व्यक्तियों में शून्य हो चुकी है. हमारी सेना राजनीति से ऊपर और परे है. उन्हें सम्मान देने की आवश्यकता है ना कि राजनीतिक भाषणों में घसीटने की. 

दरअसल जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उनका मकसद किसी व्यक्ति या दल के लिए वोट बंटोरना और सत्ता पर काबिज होना उद्देश्य है. आपने स्वयं देखा कि पुलवामा और बालाकोट की घटना के बाद समूचा विपक्ष एकजुट था और सरकार के साथ खड़ा था. आखिर क्यों? केवल इस कारण कि कुछ बातें राजनीति से ऊपर होती हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी ने क्या किया. उन्होंने इस हमले को राजनीतिक रंग दिया और विपक्ष पर हमला करने के लिए हथियार बनाया. 

हमारे जवान जो हमारे भाई हैं, पुलवामा में शहीद हुए, दूसरी ओर हमारे अपने जवानों ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की क्या इसलिए ताकि उसका श्रेय ये लोग लें. मोदी यह गलत कर रहे हैं कि वो सेना के श्रेय को छीन कर अपने लिए वोट बटोरने का साधन बना रहे हैं. 

टॅग्स :राहुल गांधीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया