राहुल गांधी ने बोला कर्नाटक सरकार पर हमला, पाठ्य पुस्तकों का 'भगवाकरण' करने का लगाया आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 4, 2022 09:49 PM2022-06-04T21:49:11+5:302022-06-04T21:49:11+5:30

राहुल गांधी ने कहा, कर्नाटक के एक करोड़ बच्चों के भविष्य का फैसला अयोग्य हाथों में सौंपा जा रहा है। सामाजिक न्याय, क्षेत्रवाद और लैंगिक समानता को हटाकर बच्चों को भगवाकरण के बारे में पढ़ाना भारत की विविधता का अपमान है।

Rahul Gandhi slams BJP govt in Karnataka over ‘saffronisation’ of textbooks | राहुल गांधी ने बोला कर्नाटक सरकार पर हमला, पाठ्य पुस्तकों का 'भगवाकरण' करने का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने बोला कर्नाटक सरकार पर हमला, पाठ्य पुस्तकों का 'भगवाकरण' करने का लगाया आरोप

Highlightsराहुल गांधी ने कहा- राज्य के एक करोड़ बच्चों का भविष्य गलत हाथों मेंबच्चों को भगवाकरण के बारे में पढ़ाना भारत की विविधता का अपमान बताया

बेंगलोर:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक में पाठ्यपुस्तक विवाद को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने लिखा कि पाठ्यपुस्तकों का 'भगवाकरण' भारत की विविधता का अपमान है। कर्नाटक में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा को कथित रूप से शामिल करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 

इस पर राहुल गांधी ने कहा, कर्नाटक के एक करोड़ बच्चों के भविष्य का फैसला अयोग्य हाथों में सौंपा जा रहा है। सामाजिक न्याय, क्षेत्रवाद और लैंगिक समानता को हटाकर बच्चों को भगवाकरण के बारे में पढ़ाना भारत की विविधता का अपमान है। कन्नड़ लोगों ने कई बार दिखाया है कि जब भी राज्य के आत्मसम्मान पर चोट की जाती है तो हर कोई एकजुट हो जाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बच्चों पर इस तरह के घातक पाठ्यक्रम थोपने नहीं देगी। कांग्रेस पार्टी हमेशा कन्नड़ राज्य, शब्दों और लेखकों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सोशल मीडिया में दावा किया है कि कर्नाटक के लोगों ने हमेशा सामाजिक न्याय, एकजुटता और मानवतावाद के सिद्धांतों का अनुसरण किया है। भाजपा पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से डॉक्टर भीमराव आंबेडकर, बुद्ध-बासवन्ना, नारायण गुरू, कुवेम्पु जैसे कई महान व्यक्तियों की जीवन के खिलाफ संदेशों के बारे में बच्चों को पढ़ाने जा रही है। 

प्रोफेसर एस जी सिद्धारमैया और देवनूर महादेव सहित कुछ कन्नड़ लेखकों ने कथित तौर पर आरएसएस के संस्थापक के बी हेडगेवार के एक भाषण को शामिल करने और नारायण गुरु जैसे समाज सुधारकों के कार्यों को बाहर करने के विरोध में पाठ्यपुस्तकों से अपने कार्यों को वापस लेने की मांग की है।

Web Title: Rahul Gandhi slams BJP govt in Karnataka over ‘saffronisation’ of textbooks

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे