'सबूत' दिखा राहुल गांधी बोले- कांग्रेस ने शिवराज सिंह के परिवार का कर्जा माफ किया, कमलनाथ ने गिनाए नाम
By रोहित कुमार पोरवाल | Published: May 14, 2019 05:18 PM2019-05-14T17:18:55+5:302019-05-14T17:22:09+5:30
राहुल गांधी ने जनता को बतौर सबूत पर्चा दिखाते हुए कहा, ''हम तैयारी करके बोलते हैं.. शिवराज सिंह जी के परिवार का कांग्रेस पार्टी ने कर्जा माफ किया है और शिवराज चौहान जी मध्य प्रदेश से झूठ बोल रहे हैं कि कर्जा माफ नहीं हुआ.. ''
लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण के मतदान के लिए मतदाताओं को अपने पाले में खींचने की जोर-आजमाइशों के बीच राहुल गांधी ने एक रैली में दावा ठोका कि कांग्रेस नें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवारवालों का कर्जा माफ किया है। सबूत के तौर पर उज्जैन की चुनावी रैली में राहुल गांधी ने एक पर्चा दिखाया। बगल में खड़े मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पर्चे में दर्ज नामों को पढ़कर सुनाया।
कमलनाथ ने बताया कि शिवराज सिंह के सगे भाई रोहित सिंह का कर्जा कांग्रेस पार्टी ने माफ किया है। उन्होंने आगे बताया कि शिवराज सिंह के भतीजे निरंजन सिंह का कर्जा भी माफ किया गया है।
राहुल गांधी ने जनता को बतौर सबूत पर्चा दिखाते हुए कहा, ''हम तैयारी करके बोलते हैं..।'' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''शिवराज सिंह जी के परिवार का कांग्रेस पार्टी ने कर्जा माफ किया है और शिवराज चौहान जी मध्य प्रदेश से झूठ बोल रहे हैं कि कर्जा माफ नहीं हुआ.. अब देखिए.. कांग्रेस पार्टी का दिल देखिए.. नरेंद्र मोदी की 56 इंच की छाती.. कांग्रेस पार्टी का दिल 56 इंच का है।''
#WATCH: Congress President Rahul Gandhi in Ujjain, "I will show you clearly, look at these forms. Congress Party waived off farm loans of Shivraj Singh Chouhan's family members, but he is lying to Madhya Pradesh that farm loans were not waived off" pic.twitter.com/xCpB7cpo6m
— ANI (@ANI) May 14, 2019
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से आरोप लगाया जाता है मध्य प्रदेश की सत्ता में आने बाद कांग्रेस ने अपना वादा पूरा नहीं किया है।
हाल में मध्य प्रदेश के गुना में रैली कर रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंच एक किसान चढ़ गया था और कर्ज माफी के लिए कहने लगा था। इस पर सिंधिया ने कहा कि अभी बैठ जाए, जब मैं मौका दूंगा तब बोलना। बाद में बात करते हैं।
बाद नें किसान ने मीडिया को बताया था कि सरकार ने दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है लेकिन उसका कर्ज माफ नहीं हुआ है और तीन बार पुलिसवाले घर पर दस्तक दे चुके हैं।
बीती 11 मई को कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा था, ''भले सारे प्रमाण हमने सामने ला दिए हैं लेकिन असली मुद्दा कर्ज माफी ही है, किसानों के खाते में राशि आना है। जो हमने किया है। 21 लाख किसानों के खाते में राशि हमने पहुंचायी है। जिसे खुद शिवराज सिंह ने भी स्वीकारा है कि हां मेरे भाई का कर्ज माफ हुआ है।''