'मैं RSS के दफ्तर में कभी नहीं जा सकता, मेरा आपको गला काटना पड़ेगा', वरुण गांधी के सवाल पर बोले राहुल- परेशानी खड़ी हो जाएगी...मैं स्वीकार नहीं कर सकता

By अनिल शर्मा | Published: January 17, 2023 02:28 PM2023-01-17T14:28:36+5:302023-01-17T14:33:22+5:30

राहुल गांधी ने आरएसएस को निशाने पर लिया और कहा कि आरएसएस, भाजपा द्वारा देश की संस्थाओं को नियंत्रित किया जा रहा है। देश के मीडिया, नौकरशाही, निर्वाचन आयोग, न्यायपालिका पर ‘‘दबाव’’ है।

Rahul gandhi reply question on Varun Gandhi I can never go to RSS office you will have to cut my throat | 'मैं RSS के दफ्तर में कभी नहीं जा सकता, मेरा आपको गला काटना पड़ेगा', वरुण गांधी के सवाल पर बोले राहुल- परेशानी खड़ी हो जाएगी...मैं स्वीकार नहीं कर सकता

'मैं RSS के दफ्तर में कभी नहीं जा सकता, मेरा आपको गला काटना पड़ेगा', वरुण गांधी के सवाल पर बोले राहुल- परेशानी खड़ी हो जाएगी...मैं स्वीकार नहीं कर सकता

Highlightsराहुल गांधी ने वरुण गांधी के सवाल पर कहा कि मैं जरूर प्यार से मिल सकता हूं लेकिन उस विचारधार को स्वीकार नहीं कर सकता।राहुल गांधी ने आगे कहा, वह (वरुण) भाजपा में हैं, शायद वह यहां चलेंगे तो उनको समस्या हो जाएगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने वरुण गांधी को लेकर आगे कहा कि मेरा जो परिवार है, उसकी एक विचारधारा है।

होशियारपुरः पंजाब के होशियारपुर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान वरुण गांधी को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मेरी विचारधारा उनकी विचारधारा से नहीं मिलती। मैं आरएसएस के दफ्तर में कभी नहीं जा सकता। राहुल गांधी ने कहा कि मैं जरूर प्यार से मिल सकता हूं। गले लग सकता हूं मगर उस विचारधारा को मैं स्वीकार नहीं कर सकता। 

राहुल गांधी ने आगे कहा, वह भाजपा में हैं। शायद वह यहां चलेंगे तो उनको समस्या हो जाएगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि 'मैं आरएसएस के दफ्तर में कभी नहीं जा सकता। मेरा आपको गला काटना पड़ेगा। मैं नहीं जा सकता।'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने वरुण गांधी को लेकर आगे कहा कि मेरा जो परिवार है, उसकी एक विचारधारा है। उसकी एक विचार प्रणाली है। और जो वरुण है उन्होंने एक समय (शायद आज भी) उस विचारधारा को अपनाया। उस विचारधारा को अपना बनाया। मैं उसे स्वीकार नहीं कर सकता। बकौल राहुल गांधी-  मैं जरूर प्यार से मिल सकता हूं। गले लग सकता हूं मगर उस विचारधारा को मैं स्वीकार नहीं कर सकता। 

इस दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस को निशाने पर लिया और कहा कि आरएसएस, भाजपा द्वारा देश की संस्थाओं को नियंत्रित किया जा रहा है। देश के मीडिया, नौकरशाही, निर्वाचन आयोग, न्यायपालिका पर ‘‘दबाव’’ है। पंजाब को केवल पंजाब से ही चलाया (शासन किया) जा सकता है। अगर उसे दिल्ली से चलाया जाता है तो राज्य के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे। 

Web Title: Rahul gandhi reply question on Varun Gandhi I can never go to RSS office you will have to cut my throat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे