लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस संकट: इस्तीफा देने पर अड़े राहुल गांधी, कहा-जवाबदेही तय करने के लिये किया ऐसा

By भाषा | Updated: June 28, 2019 05:14 IST

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की हार के बाद 25 मई को राहुल ने इस्तीफा दे दिया था।कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी से अध्यक्ष पद पर बने रहने का अनुरोध किया है।

लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले पर अडिग राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा उन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी की पराजय पर जवाबदेही तय करने के लिये किया और इससे पीछे हटने का कोई सवाल नहीं उठता।

राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी की हरियाणा इकाई के नेताओं के साथ बैठक को संबोधित करते हुए ये बातें तब कहीं जब नेताओं उनसे अपना इस्तीफा वापस लेने और पार्टी का नेतृत्व जारी रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए इस्तीफा दिया है । मैं दूसरों को भी इस्तीफा देन के लिये नहीं कह सकता। यह उन पर है कि वे अपनी जिम्मेदारी लेना चाहते हैं कि नहीं।’’

उन्होंने कहा कि इस फैसले से वापस हटने का कोई सवाल नहीं उठता। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने नेताओं को स्पष्ट तौर पर कहा कि इस बारे में वे आपस में ही चर्चा करें, जिससे राज्य की इकाई विचित्र स्थिति में फंस गयी। बहरहाल बैठक में आम चुनाव में खराब प्रदर्शन की वजहों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में राज्य प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह यादव और कई अन्य नेता शामिल हुए। सूत्रों का कहना है कि अब गांधी 29 जून को महाराष्ट्र इकाई के नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक गांधी जल्द ही दिल्ली कांग्रेस के नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। दरअसल, इन राज्यों में अगले कुछ महीनों के भीतर विधानसभा चुनाव होने हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos