कर्नाटक की जनता के लिए संघर्ष करता रहूंगा, आप सब के समर्थन के लिए धन्यवाद: राहुल गांधी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 15, 2018 09:10 PM2018-05-15T21:10:27+5:302018-05-15T21:10:27+5:30

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का आभर प्रकट करते हुए कहा कि वह राज्य की जनता के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

Rahul Gandhi on karnataka election result will for Karnataka, thank you for your supporting | कर्नाटक की जनता के लिए संघर्ष करता रहूंगा, आप सब के समर्थन के लिए धन्यवाद: राहुल गांधी

कर्नाटक की जनता के लिए संघर्ष करता रहूंगा, आप सब के समर्थन के लिए धन्यवाद: राहुल गांधी

नई दिल्ली, 15 मई। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का आभर प्रकट करते हुए कहा कि वह राज्य की जनता के लिए संघर्ष करते रहेंगे। 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, ‘‘इस चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट करने वाले सभी लोगों का बहुत धन्यवाद। हम आपके सहयोग को सराहते हैं और आपके लिए संघर्ष करेंगे।’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने पार्टी के पक्ष में समर्पण दिखाया और कड़ी मेहनत की। कर्नाटक में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है।

अब तक के नतीजों और रुझानों के मुताबिक भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस-बीएसपी गठबंधन को 38 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। बहुमत का जादुई आंकड़ा 112 सीटों का है। 

Web Title: Rahul Gandhi on karnataka election result will for Karnataka, thank you for your supporting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे