लाइव न्यूज़ :

आजकल दूर भागते हैं बीजेपी सांसद, डर रहे हैं कि मैं गले न लगा लूँ: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: July 26, 2018 16:47 IST

गले मिलने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अब भगवा पार्टी के सांसद उन्हें देखते हीं दो कदम पीछे हो जाते हैं

Open in App

नई दिल्ली, 26 जुलाईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में अपने गले मिलने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अब भगवा पार्टी के सांसद उन्हें देखते हीं दो कदम पीछे हो जाते हैं कि कहीं वह उन्हें भी गले ना लगा लें। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपने भाषण के बाद प्रधानमंत्री से गले मिलने को लेकर भाजपा के नेता राहुल की काफी आलोचना कर रहे हैं।

हालांकि राहुल ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं के साथ उनके मतभेद हैं और वह उनसे लड़ सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह उनसे नफरत करें। राहुल गांधी ने एक किताब के विमोचन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा , “आप पूरी शक्ति के साथ किसी से लड़ सकते हैं लेकिन नफरत करने की बात आप पर निर्भर करती है... मेरे ख्याल से इसे समझना बहुत जरूरी है। आडवाणी (लालकृष्ण आडवाणी) से मेरे विचार अलग हो सकते हैं , देश को लेकर उनकी और मेरी राय बिल्कुल जुदा हो सकती है। मैं हर कदम पर उनसे लड़ सकता हूं लेकिन यह जरूरी नहीं है कि मैं उनसे नफरत करूं।” 

यह भी पढ़ेंः- राहुल गांधी पीएम मोदी को गले लगाने के लिए महीनों से कर रहे थे इंतजार, ये थी मंशा

इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी भी शामिल हुए।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल