'अग्निवीर योजना पर हुई बात, सफल रही मुलाकात', शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मां से मिले राहुल गांधी
By आकाश चौरसिया | Updated: July 9, 2024 15:25 IST2024-07-09T15:09:43+5:302024-07-09T15:25:57+5:30
यूपी के रायबरेली में स्थित एम्स में भी मरीजों से राहुल गांधी मिले और अस्पताल का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि राहुल गांधी रायबरेली के दौरे पर हैं।

फोटो क्रेडिट- (एक्स)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने इस क्रम में सेना के दिवंगत कप्तान अंशुमान सिंह की मां मंजू सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच भारतीय सेना से जुड़ी अग्निवीर स्कीम को लेकर भी चर्चा हुई। इसे लेकर उन्होंने कहा कि यह बहुत सकारात्मक मुलाकात रही है। गौरतलब है कि दिवंगत कैप्टन अंशुमान सिंह ने 2023 में सियाचिन में आग लगने की दुर्घटना के बाद अपनी जान गंवा दी थी।
#WATCH | Uttar Pradesh | Congress leader & Lok Sabha LoP Rahul Gandhi visits AIIMS, in Raebareli. pic.twitter.com/lp3fJVbfTE
— ANI (@ANI) July 9, 2024
हालांकि, इस मुलाकात के बाद रायबरेली में स्थित एम्स में भी मरीजों से मिले और अस्पताल का भी हाल जाना। कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में शहीद स्मारक पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित भी की। इस मौके पर उनके साथ अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे।
#WATCH | Raebareli, UP | Following her meeting with Congress MP & LoP Lok Sabha Rahul Gandhi today, Manju Singh, mother of late Captain Anshuman Singh who lost his life after a fire accident at Siachen in 2023, says, "We talked about the Indian Army and the Agniveer scheme. It… pic.twitter.com/9o5oapraHz
— ANI (@ANI) July 9, 2024
यहां ये गौर करने वाली बात है कि पिछले दिनों अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कीर्ति चक्र देकर सम्मानित किया था। इसके साथ ही उनकी पत्नी को ढांढस भी बांधा था। इसके समारोह के बाद अंशुमान की पत्नी ने मीडिया से कहा था कि उन्हें देखते ही पहली बार दिल दे बैठी थी। लेकिन नहीं पता था कि आज ये होगा। उन्होंने बताया था कि अंशुमान ने उनसे बड़ घर बनाने का वादा किया था, वो पढ़ाई में बहुत अच्छे थे।
Everybody shared the pain of Martyr’s Anshuman Singh’s wife. Just 2 months after her marriage she lost her husband.
— Armaan (@Mehboobp1) July 9, 2024
How many will now share the anger of the Martyr’s parents who lost their son?
Meeting LoP @RahulGandhi in Raebareli has given a voice to the concerns of… pic.twitter.com/e4cTlvEY7Q