लाइव न्यूज़ :

केरल बाढ़: राहुल गांधी ने PM मोदी से की राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग, कांग्रेस MP-MLA एक महीने की देंगे सैलरी

By भाषा | Updated: August 19, 2018 13:31 IST

गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की भी मांग की है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 अगस्त: केरल में भयावह बाढ़ से हुए जानमाल के भारी नुकसान को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फैसला किया है कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य एक महीने का वेतन राज्य के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे। पार्टी के महासचिवों, राज्य प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं के साथ बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता केरल एवं कुछ दूसरे राज्यों में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करें। 

गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की भी मांग की है। बैठक के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ आज की बैठक में पूरे देश में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की गई। राहुल गांधी और कांग्रेस ने मांग रखी है कि केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य को तीन हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और भारत सरकार ने अब तक 100 करोड़ रुपये दिए हैं। ये नाकाफी है। राहुल गांधी ने कहा है कि बाढ़ राहत में राजनीति नहीं हो सकती। इसमें भेदभाव नहीं हो सकता। सबको मदद की आवश्यकता है और सरकार को इसके लिए पूरे प्रयास करने होंगे।’’ सुरजेवाला ने कहा, ‘‘कांग्रेस की सरकारों ने मदद के लिए कदम उठाया है। पंजाब की सरकार ने 10 करोड़ रुपये दिए हैं। कर्नाटक की सरकार ने 10 करोड़ रुपये भेजे हैं। पुड्डुचेरी की सरकार ने एक करोड़ रुपये की राशि भेजी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी ने फैसला किया है कि लोकसभा एवं राज्यसभा के सभी सांसद, सभी राज्यों के पार्टी विधायक और विधान परिषद के सदस्य एक महीने का वेतन केरल की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे।’’  सुरजेवाला ने कहा, ‘‘केरल से सटे प्रांतों की कांग्रेस की इकाइयों ने बाढ़ राहत समिति का गठन किया है। ये समितियां राहत समाग्री केरल में पहुंचाएंगी।’’ केरल के राज्य आपदा प्रबंधन के नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना के मुताबिक आठ अगस्त से अब तक 194 लोगों की जानें जा चुकी है । 

टॅग्स :केरल बाढ़बाढ़कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब