लाइव न्यूज़ :

"चीन की भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी, उनका बयान भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने वाला है" : जेपी नड्डा

By रुस्तम राणा | Updated: December 17, 2022 14:30 IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के बयान को सेना का मनोबल तोड़ने वाला बताया। नड्डा ने कहा, राहुल गांधी के बयान ने सेना का मनोबल तोड़ने का काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनड्डा ने राहुल गांधी के बयान को सेना का मनोबल तोड़ने वाला बतायाकहा - कांग्रेस नेता के इस बयान की जितनी भी निंदा की जाए वह कम हैकांग्रेस नेता के बयान को नड्डा ने उनका मानसिक दिवालियापन बताया

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन सैनिकों के बीच झड़प के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर सतारूढ़ दल बीजेपी हमलावर है। शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के बयान को सेना का मनोबल तोड़ने वाला बताया। 

जेपी नड्डा ने कहा, राहुल गांधी के बयान ने सेना का मनोबल तोड़ने का काम किया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने भारतीय सेना के सम्मान में कहा कि इंडियन आर्मी अद्भुत शौर्य और पराक्रम की प्रतीक है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश में जब-जब संकट आया है भारतीय सेना ने मुश्तैदी के साथ उस संकट का सामना कर देश की रक्षा की है। 

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, कांग्रेस ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के साथ एमओयू साइन किया है। उन्होंने आगे कहा कि हम जानते है कि चीनी दूतावास ने राजीव गांधी फाउंडेशन को किस प्रकार से आर्थिक मदद की शायद यही कारण है कि राहुल जी चीनी की और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। 

उन्होंने कहा, जब भारतीय फौज डोकलाम में मुश्तैदी के साथ सीना तान कर खड़ी थी तब राहुल गांधी चीनी दूतावास में चीनी अधिकारियों के साथ गुपचुप बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, हमें पता है कि राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा अटैक पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने राहुल गांधी के बयान की भर्त्सना कर कहा कि यह उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। 

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। राजस्थान के जयपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, "चीन स्पष्ट रूप से अरुणाचल और लद्दाख दोनों तरफ युद्ध की तैयारी कर रहा है और गहरी नींद में सोई भारत सरकार इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर रही है।"

टॅग्स :जेपी नड्डाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया