लाइव न्यूज़ :

किसान मुद्दों को लेकर तेलंगाना में गरजे राहुल गांधी, कहा- सरकार बनने पर 2 लाख रुपये का कर्जा माफ होगा

By रुस्तम राणा | Updated: May 6, 2022 20:51 IST

कांग्रेस नेता ने कहा ने कहा तेलंगाना के किसानों को डरने की जरूरत नहीं है। जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी। किसानों के 2 लाख रुपये का कर्ज माफ किया जाएगा और किसानों को सही एमएसपी मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा, हम चुनाव में टीआरएस को गिरा देंगेकांग्रेस नेता ने कहा- सरकार बनने पर किसानों को दी जाएगी सही एमएसपी

वारंगल: तेलंगाना के वारंगल में सत्तारूढ़ दल टीआरएस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, हम चुनाव में टीआरएस को गिरा देंगे और यह कांग्रेस और टीआरएस के बीच सीधी लड़ाई होगी।

उन्होंने कहा, जिस व्यक्ति ने तेलंगाना के सपने को बर्बाद किया है, और युवाओं से लाखों-करोड़ों की चोरी की है, हम उन्हें माफ नहीं करेंगे। किसान मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने कहा, राज्य में किसानों की विधवाएं रो रही हैं, यहां ऐसी हजारों महिलाएं हैं जिनके पतियों ने आत्महत्या की, इसकी जिम्मेदारी किसकी है?

कांग्रेस नेता ने कहा ने कहा तेलंगाना के किसानों को डरने की जरूरत नहीं है। जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी। किसानों के 2 लाख रुपये का कर्ज माफ किया जाएगा और आपको (किसानों को) सही एमएसपी मिलेगा। यह कुछ महीनों में (कांग्रेस सरकार के बनने के बाद) किया जाएगा।

उन्होंने जनता से कहा कि आज आपके जो चीफ मिनिस्टर हैं वो सिर्फ उद्योगपतियों की आवाज सुनते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना के किसी भी परिवार को घबराने की जरूरत नहीं है। जैसे ही यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी वैसे ही 2 लाख का कर्जा माफ हमारी पार्टी करेगी। राहुल ने कहा कि ये खोखले शब्द नहीं हैं। किसानों की रक्षा के बिना तेलंगाना का सपना पूरा नहीं हो सकता।

वहीं भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, भाजपा जानती है कि कांग्रेस उनके साथ कभी समझौता नहीं करेगी, इसलिए वह तेलंगाना में टीआरएस की सरकार चाहती है। इसका सबूत है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री जितना चाहें उतना पैसा चुरा सकते हैं और बीजेपी सरकार (केंद्र) उनके बाद ईडी नहीं भेजती है। 

इस रैली में उन्होंने अपने टिकट पाने वाले उम्मीदवारों को भी यह संदेश दिया कि चुनाव में कांग्रेस का टिकट योग्यता के आधार पर दिया जाएगा, चाहे आप कितने भी शक्तिशाली हों या आप कितने भी बड़े क्यों न हों। गरीबों, किसानों के साथ नहीं तो कांग्रेस का टिकट नहीं मिलेगा। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह