शीला दीक्षित की निधन पर राहुल गांधी ने कहा- 'मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं जैसे सब कुछ खो चुका हूं' 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 20, 2019 05:02 PM2019-07-20T17:02:31+5:302019-07-20T17:02:31+5:30

शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बीते काफी दिनों से बीमार चल रही थीं और आज सुबह दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती करवाया गया। उन्हें उलटी की शिकायत थी। बाद में अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई।

Rahul Gandhi feeling devastated after hear about the passing away of Sheila Dikshit | शीला दीक्षित की निधन पर राहुल गांधी ने कहा- 'मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं जैसे सब कुछ खो चुका हूं' 

शीला दीक्षित की निधन पर राहुल गांधी ने कहा- 'मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं जैसे सब कुछ खो चुका हूं' 

Highlightsकांग्रेस ने शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी।15 साल तक राजधानी की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया।

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। 81 वर्षीय शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार थीं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शीला दीक्षित के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा,  शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनकर ऐसा फील कर रहा हूं जैसे मैं सब कुछ खो चुका हूं। कांग्रेस की प्यारी बेटी थी। मेरे राजनीति के अलावा उनके साथ बहुत करीबी रिश्ते थे। मेरी सहानुभूति उनके परिवार के साथ है। वो तीन बार दिल्ली की सीएम रही हैं। ये मेरे लिए दुख का वक्त है।'

कांग्रेस ने शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। 15 साल तक राजधानी की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया। बता दें कि अपने निधन से कुछ दिनों पहले तक वह राजनीति में एक्टिव थीं और हाल ही में उन्होंने दिल्ली में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी की थी। 

Web Title: Rahul Gandhi feeling devastated after hear about the passing away of Sheila Dikshit

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे