राहुल गांधी ने आंध्रप्रदेश में नौका दुर्घटना में 12 लोगों की मौत पर जताया दुख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 16, 2019 06:25 AM2019-09-16T06:25:29+5:302019-09-16T06:25:29+5:30

नौका में करीब 60 लोग सवार थे जिसमें चालक दल के नौ सदस्य थे। स्थानीय लोगों की कोशिश से 17 लोग बचा लिये गये हैं, अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया।

Rahul Gandhi expresses grief over loss of 11 lives in Andhra pradesh boat tragedy | राहुल गांधी ने आंध्रप्रदेश में नौका दुर्घटना में 12 लोगों की मौत पर जताया दुख

फाइल फोटो

Highlightsकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश में नौका पलटने से जनहानि पर रविवार को दुख जताया।प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में नौका डूबने से बेहद दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंध्रप्रदेश में नौका दुर्घटना में 12 लोगों की मौत पर रविवार को दुख प्रकट किया और उम्मीद जतायी कि जो लोग लापता हैं, वे सुरक्षित हों। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आंध्रप्रदेश की गोदावरी नदी की नौका दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं (ईश्वर से) प्रार्थना करता हूं कि जो लोग लापता बताए जा रहे हैं, उनका जल्द पता चल जाए और वे सुरक्षित हों।’’

आंध्रप्रदेश में रविवार को उफनती गोदावरी नदी में एक नौका के डूबने से उसमें सवार 12 लोगों की डूबकर मौत हो गयी जबकि 30 लोग लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। नौका में करीब 60 लोग सवार थे जिसमें चालक दल के नौ सदस्य थे। स्थानीय लोगों की कोशिश से 17 लोग बचा लिये गये हैं, अन्य लोगों की तलाश जारी है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में नौका डूबने से बेहद दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश में नौका पलटने से जनहानि पर रविवार को दुख जताया। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में नौका पलटने से जनहानि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे इसका बेहद दुख है।’’

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कुल 140 कर्मियों को बचाव अभियान के लिये घटनास्थल भेजा गया है. बचाव अभियान के लिये राजमहेंद्रवरम से एक विशेष हेलीकॉप्टर को सेवा में लगाया है।

Web Title: Rahul Gandhi expresses grief over loss of 11 lives in Andhra pradesh boat tragedy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे