लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने Sacred Games का किया बचाव, कहा- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 14, 2018 19:48 IST

कांग्रेस के एक नेता ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे वेब सीरीज Sacred Games में पूर्व पीएम राजीव गांधी के बारे में गलतबयानी के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 जुलाई: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके वेब सीरीज सैक्रिड गेम्स (Sacred Games) का बचाव किया है। राहुल गांधी ने कहा कि सैक्रिड गेम्स में किसी पात्र द्वारा उनके पिता राजीव गांधी के बारे में व्यक्ति किये गये विचार उनके पिता द्वारा की गयी देशसेवा को नहीं बदल सकते। एक कांग्रेस नेता ने सैक्रिड गेम्स के प्रोड्यूसरों और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी। इस शिकायत में वेब सीरीज में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बारे में गलतबयानी का आरोप लगाया गया था। 

राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया, "बीजेपी-आरएसएस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के राजनीतिकरण और नियंत्रण में यकीन रखते हैं। मैं मानता हूँ कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार है। मेरे पिता देश की सेवा में जिये और मरे। किसी काल्पनिक वेब सीरीज में किसी पात्र के विचार इसे (राजीव गांधी के योगदान) को नहीं बदल सकते।"  

यह शिकायत कोलकाता के रहने वाले कांग्रेस नेता राजीव सिन्हा ने दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में ऐसा कहा है कि सीरीज में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी को अपशब्द कहा गया है। नेटफ्लिक्स पर दिखाये जाने सैक्रिड गेम्स वेब सीरीज में अभिनेता सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं। सैक्रिड गेम्स के प्रोड्यूसरों में अनुराग कश्यप भी हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन विक्रम मोटवानी और अनुराग कश्यप ने किया है। इसके लेखक गीतकार वरुण ग्रोवर और मोटवानी हैं। यह वेब सीरीज एक अपराधी सरफराज खान की कहानी है।

आठ एपिसोड वाली इस सीरीज को फैंटम फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और निर्देशन अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। यह वेब सीरीज साल 2006 में आए विक्रम चंद्रा के उपन्यास ‘सेक्रेड गेम्स’ पर आधारित है।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजीव के मुताबिक़ देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल का इस्तेमाल हुआ है जो की बेहद गलत है। इतना ही नहीं सीरीज में उस दौर के तथ्यों के साथ भी छेड़छाड़ की गई है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :राहुल गाँधीराजीव गाँधीनवाज़ुद्दीन सिद्दिकीअनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी