लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का दावा- ईडी की छापेमारी की योजना मेरे खिलाफ, चाय-बिस्कुट लेकर इंतजार कर रहा हूं

By रुस्तम राणा | Updated: August 2, 2024 09:29 IST

एक्स से बात करते हुए गांधी ने कहा, "'जाहिर है, 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के 'अंदरूनी सूत्र' मुझे बता रहे हैं कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है।" पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा, "खुले हाथों से इंतजार कर रहा हूं...चाय और बिस्कुट मेरी तरफ से।"

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा, केंद्रीय बजट 2024 पर चर्चा के दौरान उनके "चक्रव्यूह" भाषण के बाद उनके खिलाफ छापेमारी की योजना बनाई जा रही कांग्रेस नेता ने कहा कि वह केंद्रीय जांच एजेंसी का "खुले हाथों" और "चाय और बिस्कुट" के साथ इंतजार कर रहे हैंकांग्रेस सांसद ने 29 जुलाई को पीएम मोदी पर हमला किया था, जब निचले सदन में बजट 2024 पर चर्चा हो रही थी

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के "अंदरूनी सूत्रों" ने उन्हें बताया है कि केंद्रीय बजट 2024 पर चर्चा के दौरान उनके "चक्रव्यूह" भाषण के बाद उनके खिलाफ छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, कांग्रेस नेता ने कहा कि वह केंद्रीय जांच एजेंसी का "खुले हाथों" और "चाय और बिस्कुट" के साथ इंतजार कर रहे हैं।

एक्स से बात करते हुए गांधी ने कहा, "'जाहिर है, 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के 'अंदरूनी सूत्र' मुझे बता रहे हैं कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है।" पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा, "खुले हाथों से इंतजार कर रहा हूं...चाय और बिस्कुट मेरी तरफ से।"

कांग्रेस सांसद ने 29 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया था, जब निचले सदन में बजट 2024 पर चर्चा हो रही थी। अपने संबोधन में उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी ने भारतीयों को आधुनिक समय के "चक्रव्यूह" में फंसा दिया है। उन्होंने कमल का चिन्ह दिखाने के लिए पीएम मोदी की आलोचना की और कहा कि 21वीं सदी में एक नया "चक्रव्यूह" बनाया गया है।

उन्होंने कहा, "हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में छह लोगों ने अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर मार डाला था। मैंने थोड़ा शोध किया और पाया कि चक्रव्यूह को पद्मव्यूह भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है कमल का फूल। चक्रव्यूह कमल के आकार का होता है। 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह बनाया गया है, वह भी कमल के फूल के आकार का।"

उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री इसका प्रतीक अपने सीने पर पहनते हैं। अभिमन्यु के साथ जो हुआ, उससे भारत बर्बाद हो रहा है, युवा, किसान, महिलाएं और छोटे-मझोले व्यवसाय बर्बाद हो रहे हैं। अभिमन्यु को छह लोगों ने मारा था। आज भी चक्रव्यूह के केंद्र में छह लोग हैं। आज भी भारत को छह लोग नियंत्रित करते हैं: नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजीत डोभाल और अंबाण अडानी।" 

टॅग्स :राहुल गांधीप्रवर्तन निदेशालयकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम