लाइव न्यूज़ :

संसद में अभिभाषण के दौरान मोबाइल पर व्यस्त थे राहुल गांधी, भाजपा ने कहा-दुर्भाग्यपूर्ण

By भाषा | Updated: June 20, 2019 15:01 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किये जाने के बाद संसद भवन परिसर में सिंह ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति महोदय जब अगले पांच साल के लिये देश के विकास का रोडमैप पेश कर रहे हों तब कोई सांसद, जो खुद को गंभीर नेता कहता है, और वह गंभीर न हो तो इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण और कुछ नहीं हो सकता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रियो ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष के रवैये से साबित हो गया है कि उनकी रुचि अभिभाषण में नहीं थी। केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने राहुल गांधी के रवैये को संसदीय मर्यादाओं के खिलाफ बताया।

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बाबुल सुप्रियो सहित सत्तापक्ष के कई सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नजर मोबाइल फोन पर होने संबंधी तस्वीर सामने आने के बाद उन पर तंज कसते हुये इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किये जाने के बाद संसद भवन परिसर में सिंह ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति महोदय जब अगले पांच साल के लिये देश के विकास का रोडमैप पेश कर रहे हों तब कोई सांसद, जो खुद को गंभीर नेता कहता है, और वह गंभीर न हो तो इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण और कुछ नहीं हो सकता है।’’

उन्होंने कहा कि देश यह देख रहा है कि कौन कितना संजीदा है। सुप्रियो ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष के रवैये से साबित हो गया है कि उनकी रुचि अभिभाषण में नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी अभी भी देशहित के विषयों पर संजीदा नहीं हैं।

केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने राहुल गांधी के रवैये को संसदीय मर्यादाओं के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बारे में कड़े शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहता हूं, लेकिन यह जरूर कहूंगा कि कम से कम प्रत्येक सदस्य को राष्ट्रपति की बात गंभीर होकर सुनना चाहिये।

संसदीय आचरण इस बात की अपेक्षा तो करता ही है।’’ भाजपा सांसद किरण खेर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के गैरसंजीदा रवैये के कारण की उनकी पार्टी का चुनाव में ये हश्र हुआ है। अगर राहुल गांधी मोबाइल फोन के बजाय जनता के हित में मशगूल होते तो जनता के हाथों ऐसी करारी हार नहीं होती।

खेर ने कहा, ‘‘अगर आप खुद सम्मान पाना चाहते हैं तो आपको भी संस्थाओं और उनमें आसीन व्यक्तियों का सम्मान करना होगा।’’ उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान राहुल गांधी की नजर मोबाइल फोन पर होने की तस्वीर सामने आई है। सदन के भीतर और बाहर यह चर्चा का विषय रहा। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रराहुल गांधीबाबुल सुप्रियोगिरिराज सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया