लाइव न्यूज़ :

अकाउंट बहाल होने के बाद ट्विटर पर फिर सक्रिय हुए राहुल

By भाषा | Updated: August 24, 2021 21:24 IST

Open in App

ट्विटर पर एक पोस्ट के कारण अकाउंट बंद (लॉक) होने और फिर बहाल (अनलॉक) किये जाने से जुड़े प्रकरण के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार से इस माइक्रोब्लॉगिंग मंच पर फिर से सक्रिय हो गये। उन्होंने छह अगस्त के बाद आज (24 अगस्त) अपना पहला ट्वीट किया और राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘ राष्ट्रीय ‘मित्रि’करण योजना। रोड, रेल, एयरपोर्ट, बिजली, गैस, पेट्रोल, माइन, स्टेडियम, गोदाम।’’ दिल्ली में कथित दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की एक तस्वीर साझा करने की वजह से ट्विटर ने राहुल गांधी का अकाउंट बंद (लॉक) कर दिया था, हालांकि बाद में उनका अकाउंट बहाल (अनलॉक) हो गया। राष्ट्रीय बाल अधिकार सरंक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के कहने पर ट्विटर ने यह कदम उठाया था। एनसीपीसीआर का कहना था कि बच्ची के माता-पिता की पहचान उजागर करने से किशोर न्याय कानून की धारा 74, पॉक्सो कानून की धारा 23 और भारतीय दंड संहिता की धारा 228ए का उल्लंघन हुआ है। राहुल गांधी ने हाल ही में बच्ची के माता-पिता की तस्वीर साझा की थी और परिवार के लिए न्याय की मांग में साथ खड़े रहने का ऐलान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप