Kunda Election Result 2022: प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से जीते राजा भैया, सपा के गुलशन यादव को दी शिकस्त

By मनाली रस्तोगी | Published: March 10, 2022 05:08 PM2022-03-10T17:08:20+5:302022-03-10T17:12:23+5:30

प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया जीत गए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के गुलशन यादव को हरा दिया है। 

Raghuraj Pratap Singh aka Raja Bhaiya records win against Gulshan Yadav from Kunda seat of pratapgarh | Kunda Election Result 2022: प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से जीते राजा भैया, सपा के गुलशन यादव को दी शिकस्त

Kunda Election Result 2022: प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से जीते राजा भैया, सपा के गुलशन यादव को दी शिकस्त

Highlightsबाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट से जीत गए हैं। राजा भैया ने समाजवादी पार्टी के गुलशन यादव को शिकस्त दी।

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। इस बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट से जीत गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, राजा भैया ने समाजवादी पार्टी के गुलशन यादव को हरा दिया है। 

बताते चलें कि कुंडा विधानसभा सीट से साल 1993 से लगातार बतौर निर्दलीय प्रत्याशी राजा भैया जीत दर्ज करते चले आ रहे हैं। वहीं, उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी ने गुलशन यादव को मैदान में उतारा था। मालूम हो, राजा भैया कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्हें भाजपा और सपा सरकारों में मंत्री के तौर पर देखा जा चुका है। 

52 वर्षीय राजा भैया ग्रेजुएट हैं और उनपर आपराधिक मामला भी दर्ज है। वहीं, राजा भैया के सियासी सफर की बात करें तो वो 1997-1999 में मंत्री, कार्यक्रम कार्यान्वयन, 1999-2000 में मंत्री, खेल और युवा कल्याण, 2004-2007 में मंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति और 2012-2017 में मंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति रह चुके हैं। उनकी पार्टी का नाम जनसत्ता दल है। 

Web Title: Raghuraj Pratap Singh aka Raja Bhaiya records win against Gulshan Yadav from Kunda seat of pratapgarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे