Kunda Election Result 2022: शुरुआती रुझानों में राजा भैया प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से आगे, जानें बाबागंज सीट का अपडेट

By मनाली रस्तोगी | Published: March 10, 2022 10:21 AM2022-03-10T10:21:38+5:302022-03-10T10:34:55+5:30

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की प्रक्रिया जारी है। इस बीच सामने आ रहे शुरुआती रुझानों के अनुसार प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया आगे चल रहे हैं।

Raghuraj Pratap Singh aka Raja Bhaiya ahead from Kunda seat of Pratapgarh | Kunda Election Result 2022: शुरुआती रुझानों में राजा भैया प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से आगे, जानें बाबागंज सीट का अपडेट

Kunda Election Result 2022: शुरुआती रुझानों में राजा भैया प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से आगे, जानें बाबागंज सीट का अपडेट

Highlightsरघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया शुरुआती रुझानों के अनुसार प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट से आगे चल रहे हैंबाबागंज (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर राजा भैया की पार्टी बढ़त बनाए हुए है

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इस बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट से शुरुआती रुझान में आगे चल रहे हैं। इसके अलावा राजा भईया की पार्टी बाबागंज (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर भी आगे चल रही है। जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के गुलशन यादव राजा भैया से पीछे चल रहे हैं। 

बताते चलें कि कुंडा विधानसभा सीट से साल 1993 से लगातार बतौर निर्दलीय प्रत्याशी राजा भैया जीत दर्ज करते चले आ रहे हैं। वहीं, उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी ने गुलशन यादव को मैदान पर उतारा है। मालूम हो, राजा भैया कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्हें भाजपा और सपा सरकारों में मंत्री के तौर पर देखा जा चुका है। वहीं, राजा भैया के सियासी सफर की बात करें तो वो 1997-1999 में मंत्री, कार्यक्रम कार्यान्वयन, 1999-2000 में मंत्री, खेल और युवा कल्याण, 2004-2007 में मंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति और 2012-2017 में मंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति रह चुके हैं।

मालूम हो, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव राजनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में वोटिंग हुई है। 10 फरवरी से सात मार्च के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान कराया गया था। चुनाव के नतीजों से यह तय हो जाएगा कि सत्तारूढ़ भाजपा प्रदेश में लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बना कर कीर्तिमान रचती है या समाजवादी पार्टी (सपा) पांच साल बाद फिर सत्ता में लौटती है।हालांकि, देखने वाली बात ये भी होगी कि इस बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अथवा अन्य कोई दल या गठबंधन सभी को चौंकाते हुए सत्ता शीर्ष पर पहुंचता है।

Web Title: Raghuraj Pratap Singh aka Raja Bhaiya ahead from Kunda seat of Pratapgarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे