लाइव न्यूज़ :

राफेल पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सरकार बताए कैसे की विमान की डील, 31 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 10, 2018 11:56 IST

राफेल पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा है कि वह बताए कि उसने राफेल डील को कैसे अंजाम दिया है।

Open in App

फ्रांस के साथ हुए राफेल विमानों के सौदे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल गई है। जिस पर आज (10 अक्टूबर) सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा है कि वह बताए कि उसने राफेल डील को कैसे अंजाम दिया है।

साथ ही कोर्ट ने सरकार को कहा है कि 29 अक्टूबर तक वह डील होने की प्रक्रिया उपलब्ध कराए। अब इस मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को की जाएगी। राफेल डील से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बिना नोटिस जारी किए केंद्र सरकार से निर्णय की प्रक्रिया को लेकर रिपोर्ट मांगी है जिसको अगली सुनवाई में पेश करना होगा।।

उल्लेखनीय है कि सरकार इसपर पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। बीते संसदीय सत्र में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भाषण करते हुए जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान की कमतों को लेकर बड़े सवाल खड़े किए थे। तक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने राफेल वीमानों की कीमतों को सार्वजनिक करने में दोनों देशों की गोपनीयता का हवाला देकर इसे जाहिर नहीं किया था।

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात का हवाला देकर निर्मला सीतारमण के दावों को खारिज किया था। लेकिन इसके बाद दोनों देशों की ओर से एक बयान जारी कर के राफेल डील को लेकर गोपनीयता का हवाला दिया गया।

लेकिन इसके बाद राफेल डील के वक्त के फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने यह कहकर मामले का तूल दे दिया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डील के लिए केवल एक ही कंपनी का नाम सुझाया था। यह कंपनी अनिल अंबानी की थी।

विपक्ष का आरोप है कि भारतीय सरकार ने जानबूझकर राफेल विमानों का सौदा अधिक पैसों में किया और फिर उसे बनाने की जिम्मेदारी अपने खास अनिल कंपनी को दिया। इसी मामले को आगे बढ़ाते हुए वकील विनीत ढांडा ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है और राफेल विमानों की असल कीमत बताने की मांग की है।

टॅग्स :राफेल सौदासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित