लाइव न्यूज़ :

राफेल डीलः 'राहुल गांधी कर रहे हैं झूठ बोलने की पराकाष्ठा, UPA के तुलना में 9 फीसदी कम है कीमत'

By भाषा | Updated: August 13, 2018 20:50 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ राहुल गांधी इतने हताश हो गए हैं कि झूठ बोलने की पराकाष्ठा कर रहे हैं।’’ कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने सवाल किया कि राहुल गाँधी अपने झूठे प्रचार के क्रम में देश हित की कितनी अनदेखी करेंगे ?

Open in App

नई दिल्ली, 13 अगस्तः राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने सोमवार को राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि सच तो ये है कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के समय सौदे की कीमत की तुलना में राजग सरकार की ओर से तय सौदे की कीमत 9 फीसद कम है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ राहुल गांधी इतने हताश हो गए हैं कि झूठ बोलने की पराकाष्ठा कर रहे हैं।’’ कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने सवाल किया कि राहुल गाँधी अपने झूठे प्रचार के क्रम में देश हित की कितनी अनदेखी करेंगे ?

भाजपा नेता ने कहा कि जब राहुल गांधी ने संसद में यह बयान दिया कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने उसने कहा कि गोपनीयता के संबंध में कोई उपबंध नहीं है, तब पहली बार संसद में दिये गए बयान पर फ्रांस की सरकार की ओर से बयान आया जिसमें उनकी बात को गलत बताया गया।

प्रसाद ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ था कि संसद में दिए गए किसी बयान को फ्रांस सरकार ने गलत बताया हो। उन्होंने कहा, ‘‘सच तो ये है कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के समय में सौदे की जो कीमत थी उसकी तुलना में राजग सरकार की ओर से तय सौदे की कीमत 9 फीसद कम है।’’

उन्होंने पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के दौरान संसद में पूछे गए सवालों पर तत्कालीन रक्षा एवं विदेश मंत्री के जवाबों का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि 10 वर्षो तक उनकी :राहुल की पार्टी: सरकार के दौरान रक्षा मंत्री कहते रहे कि रक्षा खरीद के संबंध में गोपनीयता रखी जाती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसा इसलिये किया जाता है क्योंकि दुश्मन को हथियार की क्षमता की जानकारी नहीं हो जाए और प्रतिद्वन्द्वी कंपनी को पता नहीं चल जाए । भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से बहस करने की क्षमता नहीं है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चार साल में सारे फैसले ईमानदारी और पारदर्शिता से लिये हैं। यह पूरा देश जानता है। राफेल डील भी पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया गया है।

प्रसाद ने कहा कि अगर राहुल गांधी ये समझते हैं की मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उनके (राहुल गांधी) खिलाफ चल रही कार्यवाही को कम किया जाएगा तो ऐसा नहीं होगा।

उन्होंने सवाल किया कि राहुल गाँधी अपने झूठे प्रचार के क्रम में देश हित की कितनी अनदेखी करेंगे ? उन्होंने कहा, ‘‘क्या राहुल गांधी इतने गैर जिम्मेदार हो जाएंगे कि आप देश की सुरक्षा के साथ समझौता करेंगे । राहुल गांधी और कितना झूठ बोलेंगे । राहुल गाँधी इतने हताश हो गए हैं कि झूठ बोलने की पराकाष्ठा कर रहे है।’’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल विमान सौदे के मुद्दे पर बहस करने की आज चुनौती दी। उन्होंने राफेल सौदे के मुद्दे पर कई सवाल उठाते हुए सरकार पर राष्ट्रीय हितों से समझौता करने का आरोप लगाया है।

टॅग्स :राफेल सौदारविशंकर प्रसादराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब